Tuesday, July 21

यामी गौतम की धमाकेदार एंट्री, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ टर्निंग पॉइंट किरदार

मुंबई। आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब दर्शकों की निगाहें इसके सेक्वल ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं। फिल्म के टीज़र के लॉन्च के साथ ही एक बड़ी खबर सामने आई है कि आदित्य धर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस एक्शन थ्रिलर में एक खास और चौंकाने वाले कैमियो में दिखाई देंगी।

सूत्रों के अनुसार, यामी का यह कैमियो किरदार फिल्म का टर्निंग पॉइंट साबित होगा। हालांकि यह छोटा रोल है, लेकिन कहानी में इसका महत्व काफी अहम है। यामी ने इस किरदार की शूटिंग केवल 5 दिनों में पूरी कर ली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सिर्फ एक साधारण कैमियो नहीं है, बल्कि स्क्रिप्ट का एक मजबूत हिस्सा है।

यामी गौतम ने पहले भी आदित्य धर की फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने ‘काबिल’ में ऋतिक रोशन के साथ, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में तेजतर्रार खुफिया अधिकारी के रूप में और ‘अ थर्सडे’, ‘दासवी’, ‘आर्टिकल 370’ व ‘हक’ जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाए हैं।

यामी ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद कहा था, “जब मैंने अगली स्क्रिप्ट देखी तो मुझे लगा कि काश मैं लड़का होती, स्क्रिप्ट कमाल की है।” आदित्य धर ने पहले ही ‘धुरंधर’ में क्रेडिट्स में यामी गौतम को स्पेशल थैंक्स दिया था।

‘धुरंधर 2’ जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है और इसे 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा। रणवीर सिंह की धमाकेदार एक्टिंग और यामी गौतम के खास कैमियो के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी एक्शन हिट बनने की पूरी संभावना रखती है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.