Tuesday, July 21

उपासना सिंह ने दीपक काजिर पर लगाया बदतमीज़ी और मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की जनरल सेक्रेटरी और मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल पर बदतमीज़ी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह विवाद 26 जनवरी का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि उपासना सिंह माइक पर बोल रही हैं, उनके पास पूनम ढिल्लों और मनोज जोशी सहित अन्य एक्टर्स खड़े हैं। इस दौरान दीपक काजिर माइक छीनने की कोशिश करते हैं और तेज आवाज़ में बोलते हैं कि वह बात नहीं करेंगी। उपासना ने इस पर आपत्ति जताई और दीपक से आमने-सामने सवाल किया कि वह कौन हैं। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक ने विकास वर्मा को थप्पड़ और घूसों से मारा और लेडीज के साथ बदतमीज़ी की।

CINTAA के सदस्य सूची में कुल 10,000 मेंबर हैं। वर्तमान में प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे, वाइस प्रेसिडेंट पुनीत इस्सर, जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह, सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी हेमंत पांडे, जॉइंट सेक्रेटरी कंवरजीत पेंटल, ट्रेज़रार दीपक पाराशर शामिल हैं। इसके अलावा मुकेश ऋषि, विकास वर्मा, राकेश बेदी, यशपाल शर्मा और अन्य कई जाने-माने कलाकार इसमें शामिल हैं।

दीपक काजिर ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में लंबा करियर बनाया है। उन्होंने ‘कसोटी जिंदगी के’, ‘कहानी घर घर की’, ‘परवरिश-सीजन 2’, ‘सहर होने को है’ जैसे कई टीवी शोज किए हैं। फिल्मों में उनके नाम ‘साथिया’, ‘चमेली’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ जैसी हिट फिल्में हैं।

इस वायरल वीडियो और आरोपों के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। फिलहाल दीपक काजिर की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.