Tuesday, July 21

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने की मुख्य शूटर की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

मुंबई। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर 1 फरवरी को हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्य शूटर की पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के लिए शूटर ने अल्ट्रा-मॉडर्न कंट्री मेड हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे 7.62mm की पांच बुलेट चलीं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि यह 7.62×51mm या 7.62×39mm बुलेट थी, जो राइफल और मशीनगन में इस्तेमाल होती हैं।

पुलिस ने यह भी पता लगाया कि फायरिंग के बाद शूटर स्कूटी से मौके से भागा और विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास प्राइवेट वाहन से मुंबई से बाहर निकलने की कोशिश की। दोनों ऑटो चालकों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि पुणे से मुंबई में स्कूटी डिलीवरी करने वाले आरोपियों सिद्धार्थ येनपुरे और स्वप्नील सकट को मास्टरमाइंड शुभम लोनकर के आदेश पर कुल 10 हजार रुपये मिले थे। पुलिस अब बिश्नोई गैंग द्वारा पूरी घटना के लिए दी गई रकम और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

फायरिंग के समय शूटर के साथ बिश्नोई गैंग के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पुलिस उनकी पहचान कर रही है। रोहित शेट्टी से पूछताछ में उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की धमकी नहीं मिली – न कॉल, न मैसेज और न ही ईमेल के जरिए।

इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19 वर्ष), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20 वर्ष), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18 वर्ष) और स्वप्निल बंडू सकट (23 वर्ष) शामिल हैं। मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रोहित शेट्टी के घर के आसपास अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.