Tuesday, July 21

बुलंदशहर: नकली दवाओं के रैपर मामले में SSP का बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बुलंदशहर। जोखाबाद चौकी क्षेत्र में नकली दवाओं के रैपर बनाने की लापरवाही के चलते बुलंदशहर एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जनवरी में छापेमारी कर नकली रैपर बनाने वाली मशीन बरामद की थी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई न करने पर एसएसपी ने कड़ा कदम उठाया।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि औषधि विभाग के सहयोग से की गई छापेमारी में नकली नशीली दवाओं के रैपर बनाने वाली मशीन बरामद हुई थी। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर बुलाकर चौकी में पेश किया गया था, लेकिन क्षेत्रीय पुलिस की लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.