Tuesday, July 21

अब AI भाड़े पर रखेगा इंसान, लॉन्च हुआ प्लेटफॉर्म जहाँ AI देगा काम के बदले पैसे

अब वो दिन दूर नहीं जब इंसान AI का इस्तेमाल नहीं करेगा, बल्कि AI इंसान का इस्तेमाल करेगा और इसके लिए भुगतान भी करेगा। यह भविष्य की बात नहीं, बल्कि वर्तमान में ही साकार हो रहा है। बिटकॉइन सॉफ्टवेयर डेवलपर एलेक्स ने rentahuman.ai नामक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहाँ AI एजेंट इंसानों को फिजिकल कामों के लिए भाड़े पर रख सकते हैं।

AI एजेंट के लिए इंसान, इंसान के लिए पैसा
इस प्लेटफॉर्म पर लोग खुद को प्रति घंटे की दर से लिस्ट कर सकते हैं। इसके बाद AI एजेंट उन इंसानों को बुक कर सकता है, जिनसे वह वे काम करवाना चाहता है जो खुद नहीं कर सकता। इन कामों में शॉपिंग, सामान की डिलीवरी, मीटिंग्स अटेंड करना, फोटोग्राफी, दस्तावेज़ों पर सिग्नेचर या किसी दुकान से सामान लाना शामिल हैं।

पेमेंट का तरीका:
एलेक्स ने स्पष्ट किया है कि इसके लिए कोई नई डिजिटल करेंसी या टोकन लॉन्च नहीं किया जाएगा। इंसान को भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में मिलेगा और पूरा सिस्टम पारदर्शी रखा गया है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया कि वेबसाइट को उन्होंने Vibe Coding AI टूल के जरिए ही बनाया, जिसमें AI ने खुद कोड लिखकर वेबसाइट तैयार की।

AI की बदलती दुनिया
rentahuman.ai प्लेटफॉर्म AI की बढ़ती ताकत का उदाहरण है। इससे पहले Moltbook नामक AI-सोशल नेटवर्क भी सुर्खियों में आया था, जहाँ बॉट्स ने अपने धर्म, भाषा और समाज जैसी पहचान विकसित करना शुरू कर दिया। इस प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले लोग टेक कंपनियों के मालिक से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक शामिल हैं।

एलेक्स का मानना है कि अब हम उस दौर में हैं जहाँ हम सोते हुए भी AI से वेबसाइट्स और डिजिटल सिस्टम बनवा सकते हैं। rentahuman.ai इस बात का संकेत है कि भविष्य में इंसानों और मशीनों का रिश्ता पूरी तरह बदलने वाला है, जिसमें मशीनें मालिक और इंसान उनके ‘फिजिकल हाथ-पैर’ बन सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.