Tuesday, July 21

संसद सुरक्षा में तैनात CISF जवानों का कमाल, आर्म रेसलिंग में दो गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो जवानों ने इंटर सेक्टर आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बल और देश का मान बढ़ाया है। चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने संसद सुरक्षा इकाई के लिए इसे खास उपलब्धि बना दिया है।

अधिकारियों के अनुसार गोल्ड मेडल विजेताओं में सब-इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हीरा सिंह रावत शामिल हैं। दोनों करीब तीन हजार जवानों वाली संसद सुरक्षा इकाई का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी दिल्ली-एनसीआर सेक्टर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिसने प्रतियोगिता में कुल चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इनमें से दो पदक संसद सुरक्षा में तैनात इन जवानों ने जीते।

19 से 21 जनवरी तक चली प्रतियोगिता

यह चैंपियनशिप 19 से 21 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर के 11 CISF सेक्टरों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली-एनसीआर सेक्टर ने 85, 90, 100 और 110 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। बीरेंद्र सिंह और हीरा सिंह रावत ने क्रमशः 85 और 110 किलोग्राम वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान डीआईजी (पार्लियामेंट सिक्योरिटी) आईपीएस संजय कुमार सैन समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को पूरा सहयोग दिया। जीत के बाद दोनों जवान अब अपने साथियों को प्रशिक्षण देकर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.