Tuesday, July 21

बोत्सवाना से 8 चीते इस महीने मध्यप्रदेश आएंगे, कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा

मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास के उद्देश्य से दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से इस फरवरी महीने में 8 चीते लाए जाएंगे। इसके साथ ही असम से जंगली भैंसे भी मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस प्रोजेक्ट की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए नई दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और 28 फरवरी के आसपास ये 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे।

डॉ. यादव ने कहा कि यह पहल न केवल वन्यजीव संरक्षण बल्कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र के विकास और रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की बसाहट के बाद अब असम से लाए गए जंगली भैंसे भी मध्यप्रदेश के जंगलों में नजर आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं और यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.