Tuesday, July 21

सिंगरौली में CISF जवान की हत्या के मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, जांच जारी

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में CISF जवान की हत्या के मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस इसे हार्ट अटैक से मौत बताती है, जबकि आरोपी के परिजन का दावा है कि पुलिस प्रताड़ना के कारण उसकी मौत हुई। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मामला नवानगर थाना क्षेत्र के एनसीएल अमलोरी कोयला खदान का है। जानकारी के अनुसार, कुछ कबाड़ी चोरी करने के उद्देश्य से खदान में घुसे थे। सुरक्षा में तैनात CISF जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कबाड़ियों ने जवान सतेंद्र भारती को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राम अवतार सिंह सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। कोर्ट से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। मंगलवार को राम अवतार सिंह के सीने में अचानक दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीओपी राहुल सैयाम ने बताया कि आरोपी की पुलिस रिमांड अवधि के दौरान मौत हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.