Tuesday, July 21

सागर: अस्पताल गेट पर नर्स को गोलियों से भूना, 26 वर्षीय दीपशिखा की दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश के सागर जिले में शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर तैनात युवा नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने नर्स पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां बाजू और एक पेट में लगी। घटना के तुरंत बाद नर्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, मृतक नर्स 26 वर्षीय दीपशिखा मूल रूप से जबलपुर जिले के पाटन की रहने वाली थीं। चश्मदीदों ने बताया कि दीपशिखा रात के समय अस्पताल में ड्यूटी पर थीं। जब वह अस्पताल के गेट पर खड़ी थीं, तभी अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

शाहगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है। थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे नगर और सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाश की जा रही है।

अस्पताल परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। पुलिस सभी संभावित एंगल्स — प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और अन्य — पर भी बारीकी से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.