Tuesday, July 21

मैगी ने पूरे किए 50 साल, सरकार ने जारी किया विशेष डाक टिकट

नई दिल्ली: मैगी का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में लार आ जाती है। जी हां, नेस्ले के लोकप्रिय प्रोडक्ट मैगी ने भारत में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने आज भारत में मैगी के 50 साल पूरे होने के जश्न के रूप में विशेष डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर नेस्ले इंडिया के सीएमडी मनीष तिवारी भी मौजूद थे।

हर जगह पहचान

कश्मीर की दूर-दराज घाटियों से लेकर गोवा के समुद्र तट, हिमाचल या उत्तराखंड के पहाड़—मैगी हर जगह उपलब्ध है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि 50 साल में मैगी भारतीय फूड इकोसिस्टम में पूरी तरह शामिल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले लोग प्रोसेस्ड फूड को अपनाने में हिचकिचाते थे, लेकिन अब बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसका स्वाद बड़े आराम से लेते हैं।

मैगी के लिए ऐतिहासिक दिन

नेस्ले इंडिया के सीएमडी मनीष तिवारी ने कहा कि यह भारत में मैगी के लिए ऐतिहासिक दिन है। बीते 50 वर्षों में मैगी ने आम लोगों के बीच अपना खास स्थान बनाया है और भारतीय खानपान की विविध परंपरा में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संबंध आने वाले वर्षों में और भी प्रगाढ़ होगा।

शेयर बाजार का हाल

आज सुबह से ही शेयर बाजार में बिकवाल हावी रहे। बीएसई सेंसेक्स दोपहर दो बजे लगभग 600 अंक गिर गया। उस समय नेस्ले इंडिया का शेयर 1,299 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो कल के बंद भाव 1,302.10 रुपये के मुकाबले 3.10 रुपये या 0.24% कम है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.