Tuesday, July 21

उज्जैन: भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत मंच पर हाईड्रोजन बैलून फटा, अफरा-तफरी मच गई

उज्जैन, मध्य प्रदेश: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर की स्वागत रैली के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्वागत मंच पर हाईड्रोजन गैस से भरे बैलून में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे तेज आवाज और रोशनी के साथ अफरा-तफरी मच गई। मंच पर खड़े प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकर्ता कुछ देर के लिए संतुलन खोकर गिर पड़े, लेकिन सौभाग्य से कोई गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, श्याम टेलर पहली बार उज्जैन पहुंचे थे। नानाखेड़ा से भाजपा कार्यालय तक कई स्वागत मंच लगाए गए थे। सांवेर रोड पर दो तालाब के पास उनके काफिले के पहुंचने पर यह अप्रत्याशित हादसा हुआ। स्वागत मंच पर प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़ मौजूद थे। मंच पर प्रदेशाध्यक्ष को हार पहनाया जा रहा था और फूलों की बारिश हो रही थी। उसी समय प्रदेशाध्यक्ष के हाथ में हाइड्रोजन से भरे छोटे-छोटे गुब्बरों का गुच्छा दिया जाना था।

मगर गुब्बनों का यह गुच्छा कुछ सेकंड पहले ही अचानक फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि मंच पर मौजूद कई युवा नीचे गिर पड़े। प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर को भी तुरंत संभाला गया और उन्हें सुरक्षित उठाया गया। हादसे के बावजूद हालात जल्द सामान्य हो गए।

गनीमत रही:
हाईड्रोजन बैलून के अचानक फटने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई। केवल कुछ लोगों को मामूली खरोंचें आईं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तकनीकी कारणों से हुआ और कोई लापरवाही नहीं थी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.