Tuesday, July 21

सतना: ड्यूटी पर तैनात ASI की ‘मन की बात’ जान गए धीरेंद्र शास्त्री, बेटी की बीमारी का भी बताया इलाज

सतना, मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सतना जिले के शिवराजपुर में चल रही हनुमंत कथा के दौरान एक चमत्कारिक घटना के बीच ड्यूटी पर तैनात एएसआई सुरेंद्र कुमार की ‘मन की बात’ जान ली। बाबा ने उन्हें पंडाल में हजारों की भीड़ से बुलाकर उनकी बेटी की बीमारी और उसका उपचार भी बता दिया।

जानकारी के अनुसार, धारकुंडी थाने में तैनात एएसआई सुरेंद्र कुमार पंडाल में ड्यूटी निभा रहे थे। बाबा को देखकर उनके मन में यह शंका उभरी कि क्या इतनी भीड़ में बाबा उनकी बात सुनेंगे और उन्हें बुलाएंगे? आश्चर्यजनक रूप से, जैसे ही यह विचार मन में आया, धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से इशारा किया और उन्हें पास बुला लिया। बाबा ने मुस्कुराते हुए कहा, “तुम मन में यही सोच रहे थे न कि हमें बुलाएंगे या नहीं?” यह सुनते ही सुरेंद्र कुमार भावुक हो गए।

बेटी की बीमारी का खुलासा:
मंच पर पहुँचते ही बाबा ने बिना पूछे ही सुरेंद्र कुमार की बेटी की स्वास्थ्य समस्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बेटी को दो-तीन बार चक्कर आए हैं, इसमें केवल ब्रेन में हल्की दिक्कत है, परंतु पूरी तरह से आराम मिलेगा। बाबा ने आश्वस्त किया कि बालाजी का आशीर्वाद है और वे मेडिकल सलाह के साथ-साथ मंत्र चिकित्सा भी करेंगे।

एएसआई का अनुभव:
पर्चा सुनने के बाद सुरेंद्र कुमार ने माइक पर कहा, “महाराज जी, आपने मेरी आत्मा की बात सुन ली। जो कुछ बताया वह 100 प्रतिशत सत्य है।” इस पर पंडाल में बालाजी महाराज के जयकारे गूंज उठे।

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में यह घटना यह साबित करती है कि चाहे नेता हों, अभिनेता हों या खाकी वर्दी वाला पुलिसकर्मी, बाबा की दृष्टि से कोई नहीं बच सकता।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.