
भटूरे खाने का मज़ा तो दिल्ली में ही है, लेकिन घर पर वही बाजार वाला फूले-फूले और नरम टेक्सचर लाना अक्सर चुनौती बन जाता है। मशहूर शेफ रणवीर बरार ने इस समस्या का आसान हल बताया है और भटूरे का आटा गूंथने के दो तरीके साझा किए हैं। उनके अनुसार सही तकनीक और सूजी का सही इस्तेमाल आपके भटूरे को बिल्कुल बाजार जैसा बना सकता है।
सामग्री और तैयारी:
1.5 कप मैदा
आधा चम्मच चीनी
स्वादानुसार नमक
आधा चम्मच तेल (अगर भटूरे बेहद मुलायम चाहिए)
2 चम्मच भिगोई हुई सूजी (मुलायम भटूरे के लिए)
शेफ बरार बताते हैं कि चीनी न केवल भटूरों को सुनहरा रंग देती है, बल्कि खमीर को एक्टिवेट करने में भी मदद करती है।
सूजी की ट्रिक:
मुलायम भटूरे: सूजी को 1 घंटे पहले पानी में भिगोकर आटे में मिलाएं।
खस्ता भटूरे: सूजी को सूखा ही डालें।
भटूरे का आटा गूंथने के दो तरीके:
खमीर वाला पारंपरिक तरीका:
5 ग्राम खमीर को पानी में भिगोकर एक्टिवेट करें।
इसे मैदे में मिलाएं और अच्छी तरह गूंथें।
कम से कम डेढ़ घंटे के लिए आटे को रेस्ट दें।
इस दौरान आटे को ‘पटक-पटक’ कर गूंथना जरूरी है ताकि ग्लूटेन अच्छे से विकसित हो और भटूरे बेलते समय फटें नहीं।
गूंथे हुए आटे की सतह पर हल्का तेल लगाकर रखें।
बिना खमीर का तरीका (दही वाला):
डेढ़ कप मैदा और नमक लें, भिगोई सूजी मिलाएं।
पानी की जगह दही मिलाएं।
दही आटे में खटास और हल्का खमीर जैसा असर लाता है।
इस आटे को सिर्फ 45 मिनट के लिए रेस्ट दें।
भटूरे तलने का सही तरीका:
तेल बहुत गर्म होना चाहिए।
भटूरे बेलकर तेल में डालें।
झारे से ऊपर गर्म तेल डालें, इससे भटूरा तुरंत फूले और गुब्बारे जैसा बन जाए।
शेफ रणवीर बरार की ये तकनीकें अपनाकर अब घर पर भी आप बाजार जैसे फूले-फूले और नरम भटूरे आसानी से बना सकते हैं।




