Tuesday, July 21

50 साल की मलाइका अरोड़ा का सिज़लिंग ऑल-ब्लैक लुक, बॉडीसूट और ढीली पैंट्स में बिखेरा जलवा

मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। 50 साल की उम्र में भी वह अपने फैशन और स्टाइल के दम पर किसी भी यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। हाल ही में उन्होंने नया हेयरकट कराकर ऑल-ब्लैक लुक अपनाया, जिसने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया।

छा गया मलाइका का लुक
सैलून के बाहर स्पॉट होने पर मलाइका का ब्लैक लुक पावर ड्रेसिंग और सेंसुअल फील दोनों दे रहा था। ब्लैक रंग ने उनके कॉन्फिडेंस और शॉर्प एटीट्यूड को और उभार दिया।

लेयरिंग और स्टाइलिंग की जादूगरी
मलाइका ने तीन स्टनिंग पीस को बेहतरीन तरीके से लेयरिंग कर स्टाइल किया। उन्होंने डीप नेक बॉडीसूट और हाई वेस्ट पैंट्स के साथ बॉम्बर जैकेट पेयर किया। बॉडीसूट ने उनके कर्व्स को फ्लॉन्ट किया, वहीं हाई वेस्ट पैंट्स का ढीला फिट लुक को स्ट्रक्चर्ड और क्लीन दिखा रहा था।

एक्सेसरीज और फिनिशिंग टच
मलाइका ने अपने ऑल-ब्लैक लुक में एक्सेसरीज को भी मोनोक्रोम रखा। ब्लैक ओपन टो हील्स, वाइट Hermès बैग और टिंटेड सनग्लासेस ने लुक को स्लीक, स्टाइलिश और पार्टी-रेडी बना दिया। न्यू शॉर्ट वैवी हेयरस्टाइल और रेड लिप्स ने लुक को और ग्लैमरस बना दिया।

क्यों ऑल-ब्लैक लुक है बेस्ट
ब्लैक रंग हमेशा क्लासी, ट्रेंड में और कॉन्फिडेंट लुक देने वाला माना जाता है। यह हर स्किन टोन पर जचता है और पार्टी से लेकर प्रोफेशनल ओकेजन तक परफेक्ट लगता है। मलाइका के लुक ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और स्टाइल के मामले में कोई सीमा नहीं होती।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.