Tuesday, July 21

टीवी एक्ट्रेस येशा रूघानी ने डायरेक्टर नरिंदर सिंह से की सगाई, 11:11 के शुभ मुहूर्त पर पहनाई अंगूठी

मुंबई। टीवी शो ‘मुस्कान’, ‘हीरो: गायब मोड ऑन’, ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ और ‘रब से है दुआ’ जैसी हिट शोज़ की एक्ट्रेस येशा रूघानी ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और डायरेक्टर नरिंदर सिंह से सगाई कर ली है। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल बेहद खुश और प्यार भरा नजर आ रहा है।

11:11 के शुभ मुहूर्त पर सगाई
येशा और नरिंदर ने 3 फरवरी को एक सादे और पारंपरिक समारोह में सगाई की। दोनों ने 11:11 बजे एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाई, जिसे अंकशास्त्र और आध्यात्मिकता में ‘मास्टर नंबर’ माना जाता है। सगाई की तस्वीरों में कपल की खुशी और आपसी प्यार साफ नजर आ रहा है। एक तस्वीर में नरिंदर अपनी मंगेतर को प्यार से चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

येशा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
“11:11 बजे, हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया।”
तस्वीरों के तुरंत बाद कई टीवी हस्तियों जैसे धीरज धूपर, पलक सिंधवानी, अशनीर कौर, शरद मल्होत्रा, पूनम जांगरा और सपना ठाकुर ने बधाई और शुभकामनाओं के संदेश भेजे।

पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा
येशा हमेशा से ही निजी जीवन को मीडिया की नजरों से दूर रखती आई हैं। इस खास मौके पर उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर नरिंदर सिंह को फैंस से मिलवाया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट उनके फैंस के लिए एक खुशियों भरा पल बन गया।

येशा और नरिंदर की सगाई इस साल टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और यादगार खबरों में से एक मानी जा रही है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.