Tuesday, July 21

खतरों के खिलाड़ी 15: दो साल बाद लौटेगा रोहित शेट्टी का स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो, पहला AI-जनरेटेड प्रोमो हुआ रिलीज

नई दिल्ली: भारतीय टेलीविजन के सबसे रोमांचक और डरावने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का पंद्रहवां सीजन आखिरकार फैंस के लिए लौट आया है। रोहित शेट्टी के होस्टिंग में इस शो ने हमेशा से ही दर्शकों को रोमांच और एडवेंचर का डोज़ दिया है, और अब दो साल के लंबे इंतजार के बाद इसकी वापसी की घोषणा AI-जनरेटेड प्रोमो के जरिए की गई है।

शो का यह प्रोमो, जिसमें कुछ बेहद खतरनाक और दिल दहला देने वाले स्टंट्स दिखाई गए हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। AI तकनीक का इस्तेमाल करके बनाए गए इस टीजर में एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक के सामने बांधकर गहरी खाई में गिराते हुए दिखाया गया, जो इस सीजन की चुनौतियों का संकेत देता है। प्रोमो के रिलीज होने के तुरंत बाद, दर्शकों में उत्साह और चर्चा दोनों बढ़ गई, खासकर AI का इस्तेमाल करने के कारण।

कंटेस्टेंट्स की सूची पर चर्चा
प्रमो जारी होते ही सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स को लेकर हलचल मच गई। बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज और विनर गौरव खन्ना के नाम ट्रेंड करने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहाना भट्ट, बसीर अली, अविनाश मिश्रा, चुम दराग, दिग्विजय राठी, अशनूर कौर और श्रुतिका अर्जुन जैसे नामों पर भी चर्चा हो रही है। कुछ कंटेस्टेंट्स ने खुद शो में आने की इच्छा जताई है, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।

कहाँ और कब देख सकेंगे शो
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा और साथ ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा। हालांकि प्रीमियर की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन दर्शकों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।

दो साल के गैप के बाद लौटते हुए इस सीजन में एडवेंचर, रोमांच और डर के नए आयाम देखने को मिलेंगे। फैंस के लिए यह खुशी का मौका है कि उनकी पसंदीदा रियलिटी शो फ्रेंचाइजी फिर से उनके सामने होगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.