Tuesday, July 21

पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में दी शिवरात्रि और रमजान की शुभकामनाएं, कहा – भारत-मलेशिया की विरासत है साझी

नई दिल्ली/कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के कुआलालंपुर दौरे पर हैं। उन्होंने भारतीय डायस्पोरा इवेंट में हिस्सा लेते हुए वहां मौजूद जनता को शिवरात्रि और रमजान की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया की विरासत साझा है और दोनों देशों के बीच गहरा सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मलेशिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय मूल की कम्युनिटी बसती है। उन्होंने भारतीय और मलेशियाई जीवनशैली में कई साझा बातें गिनाईं। “आप वह जीवित पुल हैं जो हमें जोड़ता है। आपने रोटी कनाई को मालाबार परोटा से जोड़ा है। नारियल, मसाले और हां, तेह तारिक – ये स्वाद कुआलालंपुर हो या कोच्चि, हमेशा परिचित लगते हैं। हमारी भाषाओं और मलय भाषा में कई सामान्य शब्द भी हमारे दिलों को जोड़ते हैं,” उन्होंने कहा।

पीएम मोदी ने अपने स्वागत के लिए मलेशियाई उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अनवर ने उन्हें एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत रूप से वेलकम किया और अपनी कार में डायस्पोरा इवेंट तक लाए। मोदी ने बताया कि यह विशेष जेस्चर भारत और मलेशिया के बीच प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत-मलेशिया दोस्ती की नींव साझा संस्कृति, इतिहास और आपसी सम्मान पर आधारित है और भविष्य में इसे और मजबूत किया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.