Tuesday, July 21

बिजनौर में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर किया हमला, लाखों के जेवरात ले उड़े

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 7 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडौरा जट में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला के घर में नकाबपोश बदमाश घुस गए और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता शिवानी पत्नी अमित घर पर अकेली थीं, जबकि उनके परिवार के सदस्य जंगल गए हुए थे। तभी दो महिलाएं और एक पुरुष नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और ऊपर मंजिल पर जाकर जेवरात लूट लिए। नीचे आने पर शिवानी ने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने उनके गले पर चाकू से हमला किया और सोने की चेन व कान के कुंडल लूटकर भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसओजी, फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नजदीकी गांव माड़ी से पांच भिखारियों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। उनसे पूछताछ जारी है।

पीड़िता के ससुर योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने उनके बड़े बेटे सुमित (जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी) और छोटे बेटे अमित के कमरे से लगभग 25 तोला सोने के जेवरात लूट लिए। पुत्रवधु शिवानी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति उनके घर आया था और खुद को यूनियन बैंक का अधिकारी बताकर परिवार और पति के बारे में जानकारी हासिल की थी।

पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.