Tuesday, July 21

मेरठ में लेडी कॉन्‍स्‍टेबल का ‘फिल्‍मी ड्रॉमा’, हिस्ट्रीशीटर संग भागने का खुलासा

मेरठ के बहसूमा इलाके में शनिवार शाम ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय महिला सिपाही की शादी की बारात घरवालों के इंतजार में थी, लेकिन हल्दी और मेहंदी की रस्मों के बाद वह अचानक लापता हो गई। शुरुआती खबरों में कहा गया कि उसे हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान ने अपहरण कर लिया है।

पुलिस की जांच और रोमांचक ट्विस्ट

मेरठ पुलिस ने महिला सिपाही की तलाश शुरू की और आठ घंटे के भीतर बक्सर इलाके से बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला सिपाही ने अपहरण नहीं बल्कि अपनी मर्जी से हिस्ट्रीशीटर के साथ जाना तय किया था। उसने अपने परिवार को पहले ही फोन कर सूचित किया था कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से जा रही है।

सिपाही और हिस्ट्रीशीटर के बीच जान-पहचान

महिला सिपाही और हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान पहले से परिचित थे। ढिकोली गांव में सिपाही की बुआ रहती हैं, जहां आने-जाने के दौरान उनकी मुलाकात अंकित से हुई। अंकित चौहान मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है और मई 2025 में शराब के ठेके में लूटपाट के दौरान एनकाउंटर में घायल होकर जेल जा चुका था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था।

हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज मुकदमे

अंकित चौहान के ऊपर मेरठ के दो थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा शराब ठेके पर लूट और सेल्समैन की हत्या के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस भी दर्ज है।

तय थी शादी

महिला सिपाही की शादी मुजफ्फरनगर के उसी थाने पर तैनात एक कॉन्‍स्‍टेबल से तय थी। शनिवार की रात बारात गांव में आनी थी, लेकिन महिला सिपाही ने शादी से इनकार कर दिया और अपनी मर्जी से हिस्ट्रीशीटर के साथ जाने का फैसला किया

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि यह पूरा मामला पारिवारिक और व्यक्तिगत संबंधों से जुड़ा है, न कि किसी अपराधी गतिविधि का। महिला सिपाही के बयान को सोमवार को कोर्ट में दर्ज किया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.