Tuesday, July 21

तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार को पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुणे/बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 28 जनवरी को उनके भतीजे अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद से वह बारामती में थे।

सूत्रों के अनुसार, 83 वर्षीय शरद पवार की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। सोमवार सुबह बारामती स्थित गोविंदबाग में डॉक्टरों ने उनका हेल्थ चेकअप किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पुणे में भर्ती होने की सलाह दी।

डॉक्टरों के निर्देश के बाद शरद पवार दोपहर में पुणे के लिए रवाना हुए। उनके साथ कार्डियक सुविधाओं वाली एम्बुलेंस भी रही। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें लगातार खांसी और बलगम की समस्या थी, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। सुरक्षा और मेडिकल सपोर्ट के कारण पवार एक अलग गाड़ी में यात्रा कर रहे थे।

अजित पवार की मौत के बाद शरद पवार बारामती में ही रहे और उन्होंने अंतिम संस्कार और पारिवारिक बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्या प्रतिष्ठान में बड़ी बैठक लेकर स्मारक से जुड़ी कई अहम फैसले लिए। स्वास्थ्य के कारण उन्होंने संसद के बजट सत्र में भाग नहीं लिया।

पिछले कुछ दिनों से पवार की स्वास्थ्य स्थिति पर परिवार और पार्टी के नेताओं की नजर बनी हुई थी। अब पुणे में उन्हें आवश्यक जांच और इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.