Tuesday, July 21

बुलंदशहर: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से छेड़छाड़, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

बुलंदशहर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान परेशान करने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पीड़िता के अनुसार, जब वह एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने के चलते थाने पहुंची, तो हेड कॉन्स्टेबल ने उसका नंबर लेकर उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हैं पीड़िता
पीड़िता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 70 हजार फॉलोअर्स हैं। वह डांस वीडियो बनाती हैं। युवती ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप राठी ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और रात 12 बजे तक कॉल और मैसेज कर संबंध बनाने की कोशिश की।

धमकियों का भी आरोप
जब युवती ने बात मानने से इनकार किया, तो आरोपी युवक फैज अंसारी को उसके घर भेजकर धमकियां दी गईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक कई महीनों से उसे परेशान कर रहा था, उसकी वीडियो उठाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करता और गालियां देता था।

दोनों आरोपियों पर केस दर्ज
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हेड कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल और युवती को परेशान करने वाले युवक दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में केस दर्ज किया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और बयान के लिए बुलाया गया है, लेकिन वह फिलहाल सहयोग नहीं कर रही हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों की कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
मामले की आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.