Tuesday, July 21

वाराणसी: होटल में भाई-बहन की लाशें मिलीं, बैग में 6.61 लाख रुपये और दस्तावेज बरामद

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल के कमरे में हैदराबाद के गणेश गौड़ गुनलापल्ली (46) और उनकी बहन धनलक्ष्मी गुनलापल्ली (38) की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की लाशें बिस्तर पर पाई गईं। पुलिस को कमरे से कुल 6,61,000 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट और लैपटॉप बरामद हुए हैं।

यह मामला वाराणसी के कैंट इलाके का है। होटल कर्मचारियों के अनुसार, भाई-बहन 8 फरवरी से कमरा नंबर 2005 में ठहरे थे और 10 फरवरी को सुबह चेक आउट करना था। दोपहर तक जब वे कमरे से बाहर नहीं निकले और फोन का जवाब नहीं मिला, तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोला गया तो धनलक्ष्मी के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे में बिखरे पानी की बोतल और दवाइयों के पैकेट पाए गए। पुलिस को शक है कि दोनों ने नींद की अधिक गोली लेकर आत्महत्या की होगी। फोरेंसिक जांच में दवाओं के प्रकार की पुष्टि की जाएगी।

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि आधार कार्ड पर दर्ज पते की तस्दीक करने पर पता चला कि 2018 से यह परिवार उस पते पर नहीं रहता। पुलिस परिजनों और अन्य जानकारियों जुटाने में लगी हुई है।

भाई-बहन के बैग में एक मृत्यु प्रमाणपत्र भी मिला, जिसमें पता चलता है कि उनकी बहन अमला देवी का निधन 28 जनवरी को हो चुका था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.