Tuesday, July 21

Business & Economy

एआई के कहर से शेयर बाजार में गिरावट, एंट्री-लेवल आईटी जॉब्स पर भारी प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन
Business & Economy

एआई के कहर से शेयर बाजार में गिरावट, एंट्री-लेवल आईटी जॉब्स पर भारी प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर अब शेयर बाजार और रोज़गार की दुनिया दोनों पर दिखने लगा है। एंथ्रोपिक की नई AI तकनीक के लॉन्च के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा, खासकर आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयर लुढ़क गए। व्हाइट कॉलर जॉब्स पर संकट:AI की तेजी से एंट्री-लेवल टेक नौकरियों की मांग और वेतन प्रभावित हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब कुछ प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन एंट्री-लेवल IT प्रोफेशनल्स से ज्यादा कमा रहे हैं। यह बदलाव उन दस साल पहले की सोच को भी चुनौती देता है, जब टेक सेक्टर में शुरुआत करने वाले युवा जल्दी तरक्की और बेहतर वेतन की उम्मीद रखते थे। शेयर बाजार पर असर – ‘SaaSpocalypse’हाल ही में एंथ्रोपिक ने Claude Cowork नामक नया AI टूल लॉन्च किया। इस टूल के आने के बाद दुनिया भर के सॉफ्टवेयर कंपनियों का मार्केट कैप लगभग ...
सरकार ने बदले स्टार्टअप के नियम, अब 200 करोड़ तक के टर्नओवर वाली कंपनियां भी कहलेंगी स्टार्टअप
Business & Economy

सरकार ने बदले स्टार्टअप के नियम, अब 200 करोड़ तक के टर्नओवर वाली कंपनियां भी कहलेंगी स्टार्टअप

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने स्टार्टअप्स की परिभाषा में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनियां जिनका टर्नओवर 200 करोड़ रुपये तक है, उन्हें भी स्टार्टअप माना जाएगा। पहले यह सीमा 100 करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही डीप टेक स्टार्टअप्स के लिए एक नई श्रेणी भी बनाई गई है, जो नई और रिसर्च-आधारित टेक्नोलॉजी पर काम करती हैं। सरकार ने यह कदम भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देने के लिए उठाया है। लंबे समय और बड़े निवेश की मांग वाले क्षेत्रों जैसे डीप टेक, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च-आधारित कंपनियों को अब ज्यादा समय और वित्तीय छूट मिलेगी। अब तक करीब दो लाख कंपनियों को स्टार्टअप के तौर पर मान्यता मिल चुकी है। इन कंपनियों को 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के तहत इनकम टैक्स में छूट जैसे कई फायदे मिलते हैं। नए नियमों के मुख्य बिंदु: कंपनियों को स्टार्टअप का दर्जा 10 साल की उम्र के बजाय अब 20 साल तक मिलेगा। ...
झुग्गियों की दीवारों पर पेंटिंग कर रातोंरात करोड़पति बनीं टीचर, ग्लोबल अवॉर्ड से मिला विश्व में सम्मान
Business & Economy

झुग्गियों की दीवारों पर पेंटिंग कर रातोंरात करोड़पति बनीं टीचर, ग्लोबल अवॉर्ड से मिला विश्व में सम्मान

नई दिल्ली: रूबल नागी, जो एक टीचर और समाजसेवी एक्टिविस्ट हैं, ने रातोंरात अपने नाम का चमत्कार कर दिया। झुग्गियों की दीवारों पर एजुकेशनल म्यूरल बनाकर उन्होंने न केवल शिक्षा का संदेश फैलाया बल्कि अपनी अलग पहचान भी बनाई। उनकी इस कला और समर्पण को देखते हुए हाल ही में उन्हें ग्लोबल टीचर प्राइज से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के साथ उन्हें 10 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) का इनाम भी मिला। रूबल नागी की खासियत यह है कि वे भित्तिचित्र या म्यूरल के माध्यम से बच्चों को विज्ञान, गणित, इतिहास और साक्षरता जैसे विषय पढ़ाती हैं। ये म्यूरल सीधे दीवारों पर बनाए जाते हैं, जिससे बच्चे आकर्षित होकर सीखते हैं। उनके नेतृत्व में पूरे भारत में 800 से अधिक लर्निंग सेंटर बनाए गए हैं, जो उन बच्चों को पढ़ाते हैं जो कभी स्कूल नहीं गए या जिन्हें अतिरिक्त सहायता की जरूरत है। ग्लोबल मंच पर पहचान:रूबल नागी को यह...
शेयर बाजार: Nykaa, Policybazaar और इन स्टॉक्स में दिख रही तेजी, निवेशकों के लिए मौका
Business & Economy

शेयर बाजार: Nykaa, Policybazaar और इन स्टॉक्स में दिख रही तेजी, निवेशकों के लिए मौका

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 503.76 अंक लुढ़ककर 83,313.93 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 133.20 अंक गिरकर 25,642.80 अंक पर बंद हुआ। निवेशकों ने वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और मुनाफावसूली के चलते चौतरफा बिकवाली की। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 666.07 अंक गिरकर 83,151.62 अंक तक गया। कंपनियों का प्रदर्शन:सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स नुकसान में रही। वहीं, ट्रेंट, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त देखी गई। तेजी के संकेत वाले स्टॉक्स:मजबूत खरीदारी के संकेत Nykaa, Policybazaar, Devyani International, Aditya Birla Real Estate, Sapphire Foods, ...
ओला-उबर-रैपिडो की सर्विस पर हड़ताल का खतरा, 7 फरवरी को सावधान रहें
Business & Economy

ओला-उबर-रैपिडो की सर्विस पर हड़ताल का खतरा, 7 फरवरी को सावधान रहें

नई दिल्ली: देशभर में शनिवार, 7 फरवरी को राइड-हेलिंग सेवाओं में व्यवधान की संभावना है। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों की यूनियनों ने इस दिन हड़ताल का ऐलान किया है। इसे ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ के नाम से चलाया जा रहा है। तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और कई राष्ट्रीय श्रम संगठन इस हड़ताल का नेतृत्व कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ऐप-आधारित ट्रांसपोर्ट वर्कर्स कम से कम छह घंटे तक ऑफलाइन रह सकते हैं, जिससे देश के बड़े शहरों में कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। यूनियनों का आरोप है कि राइड-हेलिंग कंपनियां मनमाने ढंग से कमिशन और किराया तय कर रही हैं। जबकि मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस, 2025 इस सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए बनाई गई थीं, सरकार ने न्यूनतम बेस किराया नोटिफाई नहीं किया। यूनियनों के अनुसार, इसका सीधा असर ड्राइवरों की आमदनी पर पड़ रहा है और उ...
सोना-चांदी में भारी गिरावट, चांदी 25,000 रुपये तक लुढ़की  दिल्ली से पटना तक जानें आज के रेट, एमसीएक्स पर ट्रेडिंग में शुरुआती सत्र में गिरावट तेज
Business & Economy

सोना-चांदी में भारी गिरावट, चांदी 25,000 रुपये तक लुढ़की दिल्ली से पटना तक जानें आज के रेट, एमसीएक्स पर ट्रेडिंग में शुरुआती सत्र में गिरावट तेज

नई दिल्ली: लगातार तीन दिन की तेजी के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना 4,000 रुपये और चांदी 25,000 रुपये तक फिसल गई। दोपहर बाद सोने की कीमत में मामूली सुधार दिखा, लेकिन चांदी में गिरावट जारी रही। प्रमुख शहरों में आज के रेट: दिल्ली: 22 कैरेट गोल्ड ₹11,7048/8 ग्राम, 24 कैरेट ₹1,27,680/8 ग्राम। भोपाल: 22 कैरेट गोल्ड ₹13,650/ग्राम, 8 ग्राम के लिए ₹1,09,200; 24 कैरेट ₹14,856/ग्राम। गाजियाबाद: 22 कैरेट ₹14,055/ग्राम, 8 ग्राम ₹1,12,440; 24 कैरेट ₹15,067/ग्राम। पटना: 22 कैरेट ₹14,049/ग्राम, 24 कैरेट ₹15,042/ग्राम। नोएडा: 22 कैरेट ₹13,620/ग्राम, 24 कैरेट ₹14,827/ग्राम। लखनऊ: 22 कैरेट ₹13,634/ग्राम, 24 कैरेट ₹14,827/ग्राम। रांची: 22 कैरेट ₹13,901/ग्राम, 24 कैरेट ₹14,989/ग्राम। जयपुर: ...
भारत टैक्सी सर्विस लॉन्च, ड्राइवरों को मिलेगा मालिकाना हक, ओला-उबर को सीधी टक्कर
Business & Economy

भारत टैक्सी सर्विस लॉन्च, ड्राइवरों को मिलेगा मालिकाना हक, ओला-उबर को सीधी टक्कर

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज भारत टैक्सी सर्विस का औपचारिक लॉन्च कर दिया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि यह पहल ड्राइवरों के लिए बड़े फायदे और आर्थिक सशक्तिकरण लेकर आएगी। यह प्लेटफॉर्म कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है और ड्राइवरों को टैक्सी का मालिकाना हक देता है। इससे अब जीरो कमीशन और सर्ज प्राइसिंग का प्रथा खत्म हो जाएगी। भारत टैक्सी का उद्देश्य उबर और ओला जैसे एग्रीगेटर-आधारित मॉडल को चुनौती देना है। ड्राइवरों के लिए क्या बदलाव अमित शाह ने कहा, “इस सिस्टम में हर ड्राइवर यानी सारथी, अपनी टैक्सी का मालिक होगा। यह मॉडल गुजरात के अमूल की तरह अनोखा है और आर्थिक क्रांति की दिशा में कदम है। टैक्सी के पहिए सारथी समुदाय के फायदे के लिए चलेंगे।” सहकारिता मंत्रालय ने बताया कि यह पहल ड्राइवरों को मालिकाना हक, ऑपरेशन और वैल्यू क्रिएशन के केंद्र में रखती है। ड्राइवर अब एग्रीगेटर-...
दुनिया की कोई ताकत नहीं हिला सकती इन देशों की इकॉनमी, भारत, चीन और अमेरिका टॉप 10 में नहीं
Business & Economy

दुनिया की कोई ताकत नहीं हिला सकती इन देशों की इकॉनमी, भारत, चीन और अमेरिका टॉप 10 में नहीं

नई दिल्ली: आम धारणा के विपरीत कि अमेरिका, चीन और भारत दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष पर हैं, वास्तविकता कुछ और ही है। यूएस न्यूज़ एंड वर्ल्ड रिपोर्ट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक रूप से सबसे स्थिर और मजबूत देशों की सूची में अमेरिका, चीन और भारत टॉप 10 में नहीं हैं। टॉप 10 स्थिर अर्थव्यवस्थाएं सूची में यूएई सबसे आगे है। इसके बाद क्रमशः स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, डेनमार्क, नीदरलैंड और सऊदी अरब शामिल हैं। बड़ी इकॉनमी वाले देशों में केवल जर्मनी और जापान को ही यह सम्मान मिला है। जर्मनी दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी है, जबकि जापान पाँचवें नंबर पर है। अमेरिका और चीन की स्थिति दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका इस सूची में 13वें नंबर पर है। चीन, जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है, आर्थिक स्थिरता के मामले में 19वें नंबर पर है। ...
2 ट्रिलियन डॉलर का सामान खरीदेगा भारत! ट्रेड डील पर 4-5 दिन में आ सकता है संयुक्त बयान
Business & Economy

2 ट्रिलियन डॉलर का सामान खरीदेगा भारत! ट्रेड डील पर 4-5 दिन में आ सकता है संयुक्त बयान

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील पर जॉइंट स्टेटमेंट अगले 4-5 दिन में आ सकता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि पहले चरण के द्विपक्षीय समझौते पर संयुक्त बयान को चार-पांच दिन में अंतिम रूप देकर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर होने के बाद अमेरिका भारत पर वस्तुओं के शुल्क में कटौती कर 18% कर देगा। वर्तमान में भारत पर अमेरिकी वस्तुओं पर 25% का जवाबी शुल्क और रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25% अतिरिक्त शुल्क लागू है। कानूनी समझौता मार्च तक गोयल ने कहा कि समझौते के पहले चरण के लिए कानूनी दस्तावेज़ पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसके बाद संयुक्त बयान के आधार पर विस्तृत कानूनी समझौता किया जाएगा। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक बार बयान पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद यह कानूनी समझौते में तब्दील होगा। इसके तहत...
मैगी ने पूरे किए 50 साल, सरकार ने जारी किया विशेष डाक टिकट
Business & Economy

मैगी ने पूरे किए 50 साल, सरकार ने जारी किया विशेष डाक टिकट

नई दिल्ली: मैगी का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में लार आ जाती है। जी हां, नेस्ले के लोकप्रिय प्रोडक्ट मैगी ने भारत में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने आज भारत में मैगी के 50 साल पूरे होने के जश्न के रूप में विशेष डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर नेस्ले इंडिया के सीएमडी मनीष तिवारी भी मौजूद थे। हर जगह पहचान कश्मीर की दूर-दराज घाटियों से लेकर गोवा के समुद्र तट, हिमाचल या उत्तराखंड के पहाड़—मैगी हर जगह उपलब्ध है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि 50 साल में मैगी भारतीय फूड इकोसिस्टम में पूरी तरह शामिल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले लोग प्रोसेस्ड फूड को अपनाने में हिचकिचाते थे, लेकिन अब बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसका स्वाद बड़े आराम से लेते हैं। मैगी के लिए ऐतिहासिक दिन नेस्ले इंडिया के सीएमडी मनीष तिवारी ने कहा कि यह भार...