चीन ने ईवी के मोर्चे पर किया बड़ा कमाल, भारत को अभी कई साल लगेंगे
नई दिल्ली: चीन ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पहली बार देश में ईवी की बिक्री पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों से अधिक हो गई है। पिछले साल चीन में 13.1 मिलियन इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकीं, जबकि पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री 12.3 मिलियन यूनिट रही, जो पिछले 15 साल में सबसे कम है।
पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों की बिक्री में लगातार आठवें साल गिरावट आई है। 2017 में यह बिक्री अपने पीक पर थी, लेकिन तब से अब तक 49% यानी 11.6 मिलियन यूनिट की कमी हुई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2030 तक चीन में ईवी की बिक्री 21.2 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकती है, जबकि पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री घटकर 4.9 मिलियन यूनिट रह सकती है।
चीन की BYD कंपनी ने पिछले साल पहली बार एलन मस्क की टेस्ला से अधिक वाहन का उत्पादन किया। टेस्ला केवल ईवी बनाती है, जबकि BYD ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड...










