बच्चों के लिए नेतागीरी छोड़ी: गोविंदा ने बेटे और अफेयर के आरोपों पर दिया करारा जवाब
मुंबई, 10 फरवरी 2026 – बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने हाल ही में अपने बेटे यशवर्धन और पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए आरोपों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा ने कभी यश के करियर में मदद नहीं की और उसके अफेयर को लेकर भी कई सवाल उठाए थे। इस पर गोविंदा ने कहा कि उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए राजनीति छोड़ दी थी और हमेशा बच्चों के लिए ही आगे बढ़े हैं।
गोविंदा ने कहा – परिवार के लिए पॉलिटिक्स छोड़ागोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में बताया, “जिस वक्त मैं राजनीति से बाहर आया, तो सोचा कि किसी प्रकार की ईर्ष्या या द्वेष से बच्चों को कोई तकलीफ न हो। मैंने यह कदम खासतौर पर अपने घर और बच्चों के लिए उठाया। मैंने यश के मार्गदर्शन के लिए नाडियाडवाला से कहा, उन्होंने यश को अपना केबिन और काम का तरीका सिखाने की पूरी सुविधा दी।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्...










