‘स्पिरिट’ को एक और झटका: दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रकाश राज ने भी फिल्म छोड़ी, संदीप रेड्डी वांगा से खटास!
मुंबई: तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर एक बार फिर फैन्स के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। फिल्म से पहले दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब नेशनल अवॉर्ड विनिंग अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस परियोजना से किनारा कर लिया है।
क्रिएटिव डिफरेंस बनी वजहरिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका के बाहर होने के बाद फिल्म सेट पर हालात और भी जटिल हो गए थे। प्रकाश राज और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच एक सीन की स्क्रिप्ट और उसके शूटिंग तरीके को लेकर तीखी बहस हुई। इसके चलते दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ गई और क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से एक्टर ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया।
प्रोडक्शन टीम के साथ तालमेल नहीं बैठासूत्रों का कहना है कि प्रोडक्शन टीम के साथ प्रकाश राज का तालमेल भी ठीक नहीं था। इस कारण मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर करना ही उचित समझा। हालांकि, इस खबर पर न तो मेकर्स और न ही प्रकाश...










