इश्क का फीवर: संन्यास के 5 दिन बाद अरिजीत सिंह की आवाज ने फिर छू लिया दिल, फैंस बोले– ‘मिस यू, आपकी जरूरत है’
मुंबई।बॉलीवुड के रोमांटिक संगीत में एक बार फिर अरिजीत सिंह की आवाज़ ने जादू बिखेर दिया है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। खास बात यह है कि यह गाना अरिजीत सिंह द्वारा प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा के महज 5 दिन बाद सामने आया है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।
फिल्म के पहले ही गाने ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ और डांस नंबर ‘आशिकों की कॉलोनी’ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब ‘इश्क का फीवर’ ने उस रोमांटिक जादू को और गहरा कर दिया है। इस गीत को संगीत से सजाया है विशाल भारद्वाज ने, जबकि इसके बोल लिखे हैं गीतों के जादूगर गुलजार ने।
सादगी में डूबी, गहराई से भरी अरिजीत की आवाज
‘इश्क का फीवर’ जोशीले सुरों से शुरू होकर धीरे-धीरे दर्द और मोहब्बत की मोहक धुन में बदल जाता है। अरिजीत सिंह की सादगी भरी...










