धुरंधर 2 टीज़र रिलीज: हमजा का रॉ एजेंट वाला अवतार, रणवीर की तबाही का अंदाज़
साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के मचअवेटेड सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का टीज़र मंगलवार को रिलीज हो गया। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में अंडरवर्ल्ड और गैंगवार के बीच रहकर खुफिया जानकारी भारत भेजता है। टीज़र में हमजा का खतरनाक और इंटेंस अवतार दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर फैन्स में जोश और उत्साह का माहौल बन गया है।
टीज़र में क्या दिखाकरीब 1 मिनट 12 सेकंड के टीज़र में हमजा की पिछली जिंदगी से लेकर ल्यारी पर कब्ज़े की झलकियाँ दिखाई गई हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने किरदार में दमदार और खतरनाक अंदाज़ दिखाया। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि हमजा भारत के लिए काम करता है, लेकिन उसकी खुफिया गतिविधियों के बावजूद मुंबई में 26/11 के हमले को अंजाम दिया गया था। फिल्म के दूसरे हिस्से में हमजा के जीव...









