‘10 साल का बच्चा दुष्कर्म कर रहा’, तापसी पन्नू का दिल्ली केस से दिल दहला देने वाला बयान, दी बड़ी सलाह
जयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन के दौरान देश में बढ़ रहे यौन अपराधों और रेप मामलों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में हर दिन करीब 80 रेप केस सामने आ रहे हैं और इन मामलों में कभी-कभी 10 साल के बच्चे भी गुनहगार बन जाते हैं।
तापसी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अगर 10 साल का बच्चा ही ऐसे अपराध कर रहा है, तो इसके पीछे समाज और पालन-पोषण में कहीं न कहीं गंभीर कमी है। हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी। बच्चों को सही दिशा और सही आइडियोलॉजी सिखाना होगी ताकि वे समाज में जिम्मेदार बनें।”
उन्होंने यह भी कहा कि रेप जैसी भयावह घटनाओं को लोग अब सामान्य खबरों की तरह लेने लगे हैं, जबकि यह गंभीर अपराध है। हाल ही में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई, जिसमें 10 से 13 साल के बच्चे शामिल थे। इस पर तापसी ने कहा, “ऐसी घटनाएं हमें डबल झटका देती है...










