‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित को पति की धमकी, दुकान का एक्सेस न देने का दावा
नई दिल्ली, 5 फरवरी 2026: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से पहचान बनाने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर गंभीर विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने अब सार्वजनिक रूप ले लिया है। दोनों एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
इसी बीच अब युगम गेरा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चंद्रिका को खुलेआम धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में युगम दुकान पर पहुंचकर दावा करते हैं कि चंद्रिका को दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा।
“दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी”
वीडियो में युगम गेरा कहते हैं,“चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का तो एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी… चाहे पेज का ले ले लेकिन दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं।”
उनके...










