मनोज बाजपेयी ने दी ‘घूसखोर पंडत’ पर सफाई: “ये किसी समुदाय के बारे में नहीं”
लखनऊ/मुंबई। नेटफ्लिक्स पर आने वाली नीरज पांडे की प्रोड्यूस्ड फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ पुलिस ने फिल्म की टीम के खिलाफ FIR दर्ज की थी। आरोप है कि फिल्म के टाइटल के जरिए एक विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
अब फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट करके इस विवाद पर सफाई दी। उन्होंने लिखा,"लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं और उसे गंभीरता से लेता हूं। जब आप किसी चीज़ का हिस्सा हों और उससे किसी का दिल दुखे, तो आपको रुककर सुनना पड़ता है। एक अभिनेता के रूप में मैं उस किरदार और कहानी से आता हूं, जिसे निभा रहा हूं।"
मनोज ने आगे कहा,"मेरे लिए ये किरदार एक इंसान की कमियों और अपने किए का एहसास दिखाने की जर्नी थी। यह किसी भी समुदाय के बारे में नहीं था। नीरज पांडे के साथ काम करने का...










