Tuesday, July 21

Natioanal

संसद तक पहुंच गया AI: अनुवादकों की जगह ले सकती है तकनीक
Natioanal, Politics

संसद तक पहुंच गया AI: अनुवादकों की जगह ले सकती है तकनीक

नई दिल्ली: अब संसद में सदस्यों के भाषण का तत्काल अनुवाद करने के लिए तकनीक भी कदम रख चुकी है। लोकसभा और राज्यसभा में बैठने वाले सांसदों के भाषण का हिंदी, अंग्रेजी और कई प्रादेशिक भाषाओं में तत्काल मौखिक अनुवाद करने के लिए हर सीट पर ईयरफोन लगाए जाते हैं। अब इसके लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करने की योजना बन रही है, जिसे संसद के वरिष्ठ अधिकारियों ने आगे बढ़ा दिया है। AI से होगी अनुवाद सेवा में सुधारलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एसआईएस (SIS) सेवा में AI के उपयोग को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने से 2026 तक पारंपरिक ट्रांसलेशन सर्विस विभाग का अस्तित्व समाप्त होने की संभावना है। वर्तमान में राज्यसभा में 21 और लोकसभा में लगभग 50 स्थायी अनुवादक हैं, जो 22 भारतीय भाषाओं में तत्काल अनुवाद करते हैं। पहले रोकना पड़ा था AI योजनालोकसभा में कई सांसद पढ़कर नहीं बल्कि स्वतःस्फूर्त भाषण देते है...
चीफ जस्टिस की बेंच में विदेशी जज, CJI सूर्यकांत बोले – सुप्रीम कोर्ट के लिए ऐतिहासिक क्षण
Natioanal

चीफ जस्टिस की बेंच में विदेशी जज, CJI सूर्यकांत बोले – सुप्रीम कोर्ट के लिए ऐतिहासिक क्षण

नई दिल्ली: भारत की सर्वोच्च अदालत में बुधवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब पहली बार छह देशों के मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुए। इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची बेंच पर बैठे। विदेशी न्यायाधीश कार्यवाही में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हुए, लेकिन उनकी उपस्थिति ने इसे एक ‘ग्लोबल बेंच’ का रूप दे दिया। विदेशी न्यायाधीश कौन-कौन थे:इस विशेष अवसर पर उपस्थित न्यायाधीश थे – भूटान: ल्योंपो नोरबू त्शेरिंग (मुख्य न्यायाधीश) केन्या: मार्था के. कूमे (मुख्य न्यायाधीश और अध्यक्ष) मॉरीशस: रेहाना बीबी मुंगल्य-गुलबुल (मुख्य न्यायाधीश) श्रीलंका: मुख्य न्यायाधीश मलेशिया: जस्टिस तनु श्री दत्ता नलिनी पथमनाथन (सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश) नेपाल: जस्टिस सपना प्रधान मल्ला (सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश) ...
मुस्लिम अफसर मंदिर जाते हैं, हिंदू अधिकारी गुरुद्वारे… सुप्रीम कोर्ट ने सेना की धर्मनिरपेक्षता को बरकरार रखा
Natioanal

मुस्लिम अफसर मंदिर जाते हैं, हिंदू अधिकारी गुरुद्वारे… सुप्रीम कोर्ट ने सेना की धर्मनिरपेक्षता को बरकरार रखा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक ऐसा आदेश पारित किया है, जो सेना के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को मजबूती से रेखांकित करता है। CJI सूर्यकांत की पीठ ने हाल ही में एक ईसाई अधिकारी सैमुअल कमलेसन की बर्खास्तगी को सही ठहराते हुए स्पष्ट किया कि सेना में सभी धर्मों का समान सम्मान किया जाता है और अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे अपने सैनिकों के धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लें। क्या था मामला:सेना के अधिकारी सैमुअल कमलेसन ने अपनी रेजिमेंट के नियमित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से इनकार किया। उनका कहना था कि ईसाई होने के नाते यह उनकी आस्था के खिलाफ है। अधिकारियों का कहना है कि सेना में बहु-धार्मिक अनुष्ठान नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं और ‘सर्व धर्म स्थल’ या बहु-धार्मिक मंदिर सेना की यूनिट्स का अभिन्न अंग हैं। पूर्व सेना अधिकारियों की प्रतिक्रिया:पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा, ...
रूस से 5 और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, सुखोई-30MKI अपग्रेड पर मोदी-पुतिन की बैठक में होगी चर्चा
Natioanal, Politics

रूस से 5 और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, सुखोई-30MKI अपग्रेड पर मोदी-पुतिन की बैठक में होगी चर्चा

नई दिल्ली: भारत रूस से पांच और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम स्क्वाड्रन खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। इसके अलावा पहले से मौजूद डिफेंस सिस्टम के लिए बड़ी संख्या में मिसाइलें भी खरीदी जाएंगी। 5 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक में इस रक्षा सौदे पर चर्चा होने की उम्मीद है। सुखोई-30MKI अपग्रेड को मंजूरीभारतीय वायुसेना के 84 सुखोई-30MKI लड़ाकू विमानों के अपग्रेड को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) द्वारा जल्द मंजूरी मिलने वाली है। इसमें 63,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। अपग्रेड पैकेज में अत्याधुनिक रडार सिस्टम, एवियोनिक्स, लंबी दूरी के हथियार और मल्टी-सेंसर फ्यूजन शामिल होंगे, जिससे ये विमान अगले 30 सालों तक हवाई युद्ध के लिए पूरी तरह सक्षम रहेंगे। अपग्रेड का काम स्वदेशी रूप से किया जाएगा, हालांकि...
खत्म होगा कॉलेजियम सिस्टम? CJI सूर्यकांत ने जजों की नियुक्ति को लेकर दिया बड़ा संकेत
Natioanal

खत्म होगा कॉलेजियम सिस्टम? CJI सूर्यकांत ने जजों की नियुक्ति को लेकर दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली: भारत के नए चीफ जस्टिस (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने नेशनल ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट्स कमीशन (NJAC) की पुनः स्थापना वाली याचिका पर विचार करने का संकेत दिया है। उच्च न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति के लिए वर्तमान में मौजूद कॉलेजियम सिस्टम को दशकों पहले सुप्रीम कोर्ट ने ही अपनाया था, लेकिन अब इसके विकल्प पर पुनर्विचार की संभावना उठी है। एनजेएसी बनाम कॉलेजियम सिस्टमएनजेएसी को संसद द्वारा लाया गया था ताकि जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके, लेकिन 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक ठहराते हुए खारिज कर दिया था। उस समय कोर्ट ने कहा था कि कॉलेजियम सिस्टम, जिसमें उच्च न्यायालय के जज ही जजों की नियुक्ति करते हैं, जारी रहेगा। सीजेआई ने दिया संकेतबुधवार को 76वें संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में वकील मैथ्यूज नेदुमपारा ने कॉलेजियम सिस्टम पर पुनर्...
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट, राजस्थान में बारिश का अलर्ट
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, State

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट, राजस्थान में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। आज (27 नवंबर) दिल्ली का मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस होगी। साथ ही, बढ़ता प्रदूषण भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम:उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी है। कानपुर सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावन...
उम्र बढ़ने पर महिलाओं की याददाश्त तेजी से कमजोर होती है: एम्स गोरखपुर की स्टडी में खुलासा
Natioanal, Opinion

उम्र बढ़ने पर महिलाओं की याददाश्त तेजी से कमजोर होती है: एम्स गोरखपुर की स्टडी में खुलासा

नई दिल्ली।भले ही महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक उम्र तक जीवित रहती हों, लेकिन बढ़ती उम्र का असर उनकी याददाश्त और दिमागी क्षमता पर ज्यादा तेज़ी से दिखाई देता है। एम्स गोरखपुर द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह चौंकाने वाला निष्कर्ष सामने आया है। यह शोध भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की मदद से किया गया। स्टडी के मुताबिक, उम्र के साथ महिलाओं में याददाश्त, ध्यान और सोचने-समझने की क्षमता पुरुषों की तुलना में तेजी से कमजोर होती है। प्रमुख शोधकर्ता डॉ. वेंकटेश ने बताया, 'जिन बुजुर्गों में कुपोषण था या पेट के आसपास अधिक चर्बी जमा थी, उनमें याददाश्त और सोचने की क्षमता में अधिक गिरावट देखी गई।' पार्टनर के साथ रहने वालों में बेहतर दिमागी क्षमता अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन बुजुर्गों का जीवनसाथी नहीं था, उनमें याददाश्त से जुड़ी समस्याएं अधिक पाई गईं। वहीं पार्टनर या परिवार के साथ रह...
मिलिट्री यूनिफॉर्म के गलत इस्तेमाल पर सेना सख्त, गाइडलाइन उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Natioanal

मिलिट्री यूनिफॉर्म के गलत इस्तेमाल पर सेना सख्त, गाइडलाइन उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली।भारतीय सेना ने मिलिट्री यूनिफॉर्म के अनधिकृत और गलत उपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सेना ने सभी कमांड और फॉर्मेशंस को एडवाइजरी जारी कर साफ निर्देश दिया है कि इस्तेमाल की जा चुकी यूनिफॉर्म किसी भी प्राइवेट संस्था, व्यक्ति या विक्रेता को रीसाइकलिंग, दान या बिक्री के लिए न दी जाए। सेना ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारियों और इकाइयों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सेना मुख्यालय स्थित इक्विपमेंट मैनेजमेंट निदेशालय की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय सेना के लिए यूनिफॉर्म सम्मान, पहचान और संस्थागत गर्व का प्रतीक है। इसका किसी भी प्रकार का दुरुपयोग न केवल सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि सुरक्षा जोखिम भी पैदा कर सकता है। सुरक्षा पर संभावित खतरा सेना सूत्रों के मुताबिक हाल में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां गैर-सेन...
गुमनाम चंदे पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: राजनीतिक दलों को मिली बड़ी चुनौती, केंद्र और दलों को नोटिस
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, State

गुमनाम चंदे पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: राजनीतिक दलों को मिली बड़ी चुनौती, केंद्र और दलों को नोटिस

नई दिल्ली।राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता की कमी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और प्रमुख राजनीतिक दलों से जवाब मांगा है। याचिका में आयकर अधिनियम के उस प्रावधान को असंवैधानिक करार देने की मांग की गई है, जिसके तहत राजनीतिक दल 2,000 रुपये से कम का गुमनाम नकद चंदा स्वीकार कर सकते हैं। याचिकाकर्ता का तर्क है कि यह व्यवस्था चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता को कमजोर करती है, क्योंकि मतदाताओं को यह पता ही नहीं चल पाता कि दलों को पैसा कौन दे रहा है और उसके पीछे उद्देश्य क्या है। इससे राजनीतिक दलों और डोनरों के बीच होने वाले लेन-देन पर पर्दा पड़ा रहता है, जो लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए नुकसानदायक है। चुनाव आयोग को नियम बनाने की मांग याचिका में मांग की गई है कि चुनाव आयोग स्पष्ट नियम बनाए, जिसके तहत: कोई भी राजनीत...
दिल्ली-शामली यात्रियों को बड़ी सौगात: दो नई मेमू ट्रेनों की शुरुआत, लाखों को मिलेगी राहत
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, State

दिल्ली-शामली यात्रियों को बड़ी सौगात: दो नई मेमू ट्रेनों की शुरुआत, लाखों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली/बड़ौत।दिल्ली और शामली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा राहत भरा दिन रहा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बड़ौत रेलवे स्टेशन से दो नई मेमू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों मेमू ट्रेनों में 12-12 कोच लगाए गए हैं, जिससे अधिक संख्या में यात्री आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। इनमें एक मेमू ट्रेन पुरानी दिल्ली-शामली के बीच संचालित होगी, जबकि दूसरी शाहदरा-शामली के बीच चलेगी। नई ट्रेनों के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों, खासकर डेली पैसेंजर्स, छात्रों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रेल मंत्री ने स्वयं ट्रेन में सफर कर यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवाओं के लिए लग...