भारत का बढ़ता कद, फीके पड़े ट्रंप के तेवर – अमेरिका ने टैरिफ घटाकर दी राहत
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 18% तक घटा दिया, जो केवल व्यापारिक रियायत नहीं, बल्कि भारत की बदलती कूटनीतिक स्थिति और वैश्विक शक्ति संतुलन में उसकी केंद्रीय भूमिका का संकेत है। इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को तत्काल राहत मिली है, जबकि ऊर्जा आयात और टैरिफ बाधाओं में संतुलन बनाए रखने की शर्तें भी जुड़ी हैं।
विश्लेषकों के अनुसार यह निर्णय ऐसे समय आया है जब भारत ने यूरोपीय संघ के साथ बहुपक्षीय ‘गोल्डन डील’ को अंतिम रूप दिया है, BRICS की अध्यक्षता संभाली है और QUAD मंच पर अमेरिका के साथ रणनीतिक सहयोग को नई दिशा दी है। इन सब घटनाओं ने अमेरिका को यह स्वीकार करने पर मजबूर किया कि भारत अब केवल एक उभरता बाजार नहीं, बल्कि एक अनिवार्य रणनीतिक साझेदार है।
भारत-EU डील और अमेरिका पर दबाव:भारत और यूरोपीय संघ के समझौते से भारत को टेक्सटाइल्स, फार्मा, डिजिटल सेवाओं...










