AMCA प्रोजेक्ट: HAL बाहर, तीन प्राइवेट कंपनियों में होगी फाइनल लड़ाकू जेट डील
नई दिल्ली: भारत के बहुप्रतीक्षित पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के विकास और निर्माण की दौड़ में सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बाहर हो गई है। इस दौड़ में तीन प्राइवेट सेक्टर कंपनियों—टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो और भारत फोर्ज—को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अगले तीन महीनों में इन तीनों में से फाइनल विजेता का ऐलान किया जाएगा।
AMCA की तकनीकी खूबियाँ
AMCA में अत्याधुनिक मिलिट्री तकनीकें शामिल होंगी। इसमें स्टेल्थ फीचर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इंटीग्रेशन, लंबी दूरी तक टारगेट करने की क्षमता और अनमैंड सिस्टम्स के साथ मिलकर काम करने की क्षमता शामिल है। विमान की अन्य प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
रडार को चकमा देने वाली एडवांस स्टेल्थ तकनीक
2.15 मैक की रफ्तार और 27,000 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमत...









