Tuesday, July 21

Natioanal

आज का मौसम 05 फरवरी 2026: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी सर्दी, यूपी में हल्की बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बादलों का असर
Natioanal

आज का मौसम 05 फरवरी 2026: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी सर्दी, यूपी में हल्की बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बादलों का असर

उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय सर्दी अपने चरम पर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में कोहरे, हल्की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्र में आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यहाँ अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 8°C रहेगा। हवा हल्की और नमी का स्तर अधिक होने के कारण सर्दी और कड़ाके की लगेगी। अगले 5 दिनों तक तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश का मौसम उत्तर प्रदेश में सुबह का आसमान साफ रहेगा और हल्की धुंध रहेगी। हल्की बारिश की संभावना भी है, लेकिन दिन का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 11°C के आसपास रहेगा। ह्यूमिडिटी 76% रहने का अनुमान है। राजस्थान का मौसम राजस्थान में आगामी दिनों में न्यूनतम...
सोने में रिकॉर्ड तेजी: अमेरिका से सीधा कनेक्शन, जानें आगे क्या रह सकते हैं हालात
Natioanal

सोने में रिकॉर्ड तेजी: अमेरिका से सीधा कनेक्शन, जानें आगे क्या रह सकते हैं हालात

शादियों के सीजन में सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। ग्लोबल मार्केट में पिछले साल सोने की कीमतें लगभग 70% और भारत में 76% बढ़ चुकी हैं। हालांकि इस तेजी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में उछाल का सबसे बड़ा कारण वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद में वृद्धि है। कोरोना महामारी के बाद दुनिया के लगभग सभी केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार में डॉलर की तुलना में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं। IMF के हालिया आंकड़े बताते हैं कि 1999 में विश्व केंद्रीय बैंकों के खजानों का 71% हिस्सा डॉलर या अमेरिकी बॉन्ड्स का था, जो 2024 आते-आते घटकर 58.5% रह गया। डॉलर की नरमी और अंतरराष्ट्रीय दबावडॉलर का बाजार मूल्य दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं जैसे यूरो, पाउंड, येन और युआन के मुकाबले गिरा है। 2025 में डॉलर लगभग 10% सस्ता हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्...
पश्चिम बंगाल कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक कल: गठबंधन या अकेले चुनाव पर होगा फैसला
Natioanal

पश्चिम बंगाल कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक कल: गठबंधन या अकेले चुनाव पर होगा फैसला

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में रणनीतिक मंथन जारी है। इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरवार को दिल्ली में अहम बैठक करेंगे। बैठक में पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सुभांकर सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा यह तय करना है कि पार्टी वाम दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़े या अकेले दम पर मैदान में उतरे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राज्य के अधिकांश नेता इस बार अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं। इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख घटक होने के बावजूद अब तक कांग्रेस और वाम दलों के बीच कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है। यह स्थिति पिछले विधानसभा चुनाव 2021 से बिल्कुल अलग है। उस समय दिसंबर 2020 में दोनों दलों ने पहले ही गठबंधन की घोषणा कर दी थी। हालांकि 2021 में बना संयुक्त मोर्चा कांग्रेस और वाम दलों के लि...
जयशंकर ने क्रिटिकल मिनरल्स ब्लॉक का समर्थन किया, अमेरिका में कही ये बातें
Natioanal

जयशंकर ने क्रिटिकल मिनरल्स ब्लॉक का समर्थन किया, अमेरिका में कही ये बातें

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत क्रिटिकल मिनरल्स की आपूर्ति श्रृंखलाओं में जोखिम कम करने के लिए संरचित अंतरराष्ट्रीय सहयोग का समर्थन करता है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों से समन्वित ट्रेडिंग फ्रेमवर्क के निर्माण की अपील की है। जयशंकर ने वॉशिंगटन में आयोजित 'क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल' बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्लोबल सप्लाई चेन में अत्यधिक एकाग्रता जोखिम पैदा करती है और इसे कम करने के लिए देशों के बीच समन्वित और संरचित सहयोग जरूरी है। विदेश मंत्री ने भारत की पहलें जैसे नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स मिशन, रेयर अर्थ कॉरिडोर्स और जिम्मेदार वाणिज्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़ी 'फोर्ज' पहल का भी समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि इन पहलों से सप्लाई चेन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ज...
राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जवाब पर उठाए सवाल
Natioanal

राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जवाब पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने ही नहीं दिया गया और पूरी बहस पूरी नहीं हुई, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जवाब देने का कोई अर्थ नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई पार्टी की बैठक में इस मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "पिछले तीन दिनों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को अपना भाषण पूरा करने से रोका जा रहा है। उन्हें जानबूझकर रोका जा रहा है क्योंकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे उठा रहे हैं।" रमेश ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे संसद भवन में विपक्षी दलों के सदन नेताओं की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा, "जिस तरह से नेता प्रत...
चिकननेक कॉरिडोर की सुरक्षा होगी अभेद्य, 24 मीटर गहराई में बनेगी अंडरग्राउंड रेलवे लाइन
Natioanal

चिकननेक कॉरिडोर की सुरक्षा होगी अभेद्य, 24 मीटर गहराई में बनेगी अंडरग्राउंड रेलवे लाइन

नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से बेहद अहम सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकननेक) को सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। इस संवेदनशील क्षेत्र में रेलवे अब भूमिगत सुरंग के जरिए रेललाइन बिछाने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे किसी भी तरह की बाधा, तोड़फोड़ या सुरक्षा खतरे की संभावना न्यूनतम हो जाएगी। रेल मंत्रालय के अनुसार यह अंडरग्राउंड रेलवे नेटवर्क जमीन से 20 से 24 मीटर की गहराई में तैयार किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य पूर्वोत्तर को देश से जोड़ने वाले इस एकमात्र जमीनी मार्ग को हर परिस्थिति में निर्बाध बनाए रखना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया संकेत, 40 किमी स्ट्रैटजिक हिस्से पर विशेष योजना रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों को भारत के मुख्...
अगले महीने हो सकता है चुनावों का ऐलान, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में तैयारी शुरू
Natioanal

अगले महीने हो सकता है चुनावों का ऐलान, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में तैयारी शुरू

नई दिल्ली: इस साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग इन राज्यों का दौरा शुरू करेगा, ताकि चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया जा सके। कब समाप्त हो रहा कार्यकाल इन राज्यों में चार विधानसभा का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है, जबकि पुडुचेरी का कार्यकाल 15 जून 2026 को खत्म हो रहा है। इनमें सबसे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त होगा। पश्चिम बंगाल – 294 सीटें, कार्यकाल 7 मई 2026 तमिलनाडु – 234 सीटें, कार्यकाल 10 मई 2026 केरल – 140 सीटें, कार्यकाल 23 मई 2026 असम – 126 सीटें, कार्यकाल 20 मई 2026 पुडुचेरी – 30 सीटें, कार्यकाल 15 जून 2026 चुन...
दरबार साहिब पर तोप से हमला करने वाले ‘गद्दार’, राहुल-बिट्टू की नोंकझोंक पर भड़के सिरसा
Natioanal

दरबार साहिब पर तोप से हमला करने वाले ‘गद्दार’, राहुल-बिट्टू की नोंकझोंक पर भड़के सिरसा

नई दिल्ली: संसद भवन में बुधवार को विपक्षी सांसदों के निलंबन के मामले में गहमागहमी का माहौल बन गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। संसद परिसर में विवाद दरअसल, संसद के मकर द्वार के पास प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों के बीच राहुल गांधी ने बिट्टू को ‘गद्दार’ कहकर बुलाया। इसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को ‘देश के दुश्मन’ बताया। राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इसे ठुकरा दिया और सीधे अंदर चले गए। सिरसा का सिख एंगल दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस विवाद में कदम रखते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। सिरसा ने कहा,"सदन में एक सिख मंत्री के खिलाफ जिस प्रकार के शब्द का इस्तेमाल हुआ, मैं इसकी निंदा करता हूं। राहुल गांधी अगर कोई गद्दार है, तो वे ...
ममता बनर्जी बनीं सुप्रीम कोर्ट में वकील, चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
Natioanal

ममता बनर्जी बनीं सुप्रीम कोर्ट में वकील, चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इतिहास रचते हुए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में खुद ही अपनी याचिका की पैरवी की। यह पहली बार है जब किसी प्रदेश की मौजूदा मुख्यमंत्री ने कोर्ट में सीधे जुबानी दलीलें पेश की हैं। ममता बनर्जी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) मामले में चुनाव आयोग द्वारा राज्य में की जा रही कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट की सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने उनकी दलील सुनने के बाद चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब दाखिल करने को कहा। खुद की पैरवी करते हुए ममता की दलील ममता ने अदालत में कहा कि SIR प्रक्रिया का उद्देश्य नाम जोड़ने के लिए नहीं बल्कि हटाने के लिए है। उन्होंने तर्क दिया कि शादी के बाद अपने पति का सरनेम अपनाने वाली महिलाएं और अपने ससुराल शिफ्ट होने वाले लोग नाम कटने की समस्या का शिकार हो रहे हैं। ममता ने कहा,"जब सब...
मोहम्मद दीपक विवाद: हैसियत देखकर क्यों बदल गई हैं भावनाएं?
Natioanal

मोहम्मद दीपक विवाद: हैसियत देखकर क्यों बदल गई हैं भावनाएं?

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मामूली घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से वायरल हुए कंटेंट ने देशभर में बहस छेड़ दी है। विरोध करने वालों के मुताबिक, एक मुस्लिम दुकानदार को ‘बाबा’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उसके धर्म से मेल नहीं खाता और इससे “भावनाएं आहत” होती हैं। लेकिन सवाल उठता है—क्या भावनाएं केवल हैसियत और धर्म के आधार पर आहत होती हैं? बनारस में ‘बाबा’ शब्द का अर्थ किसी बेटे के लिए पिता और पोते के लिए दादा के साथ जुड़ा होता है। काशी में ‘बाबा’ का मतलब केवल काशी विश्वनाथ और संगम तट पर मेले से होता है। यह शब्द भाषा, संस्कृति और भूगोल की सीमाओं से परे सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है। भारत से लेकर मध्य एशिया तक, ‘बाबा’ शब्द हर जगह मौजूद है—कभी रिश्तों में, कभी सूफी संतों में, कभी सांस्कृतिक प्रतीकों में। इस घटना की तात्कालिक वजह 26...