बच्चे के भाषण पर मुस्कुराए सीएम योगी, कहा – ‘रास्ते पर घर मत बनवाना, नहीं तो बुलडोजर चलवा दूंगा’
गोरखपुर/नवभारत टाइम्स: गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक नन्हे बच्चे के भाषण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्यक्रम का अवसर था खजांची चौराहा फ्लाईओवर और बरगदवा-नकहा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद रवि किशन भी मौजूद थे।
नन्हे बच्चे का भाषण
मंच पर अचानक माइक से तेज आवाज गूंजी – "नमस्कार, मैं योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बोल रहा हूं।" इसके बाद मंच पर नन्हा बच्चा दिखाई दिया। उसने सीएम योगी के गेरुआ वस्त्र पहने थे और मंच से कहा,"रास्ते पर घर मत बनवाना, नहीं तो बुलडोजर चलवा दूंगा। जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम।"
बच्चे की चतुराई और सीएम की तरह वेश-भूषा देखकर वहाँ मौजूद सभी लोग मुस्कुराते रहे।
मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
सीएम योगी ...










