Wednesday, July 22

Politics

मोदी–शाह के करीबी के. अन्नामलाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी  नितिन नवीन की राष्ट्रीय टीम में एंट्री लगभग तय, तमिलनाडु में दिखा चुके हैं सियासी ताकत
Politics, State, Tamil Nadu

मोदी–शाह के करीबी के. अन्नामलाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी नितिन नवीन की राष्ट्रीय टीम में एंट्री लगभग तय, तमिलनाडु में दिखा चुके हैं सियासी ताकत

      भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पद संभालते ही संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलावों की आहट तेज हो गई है। आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत रणनीति बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई को पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा जोरों पर है।   सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई की नितिन नवीन की राष्ट्रीय टीम में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अन्नामलाई जैसे आक्रामक और जमीनी नेता को आगे लाकर तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में भाजपा को निर्णायक बढ़त मिल सकती है।   तमिलनाडु चुनावों पर भाजपा का विशेष फोकस  ...
मुंब्रा छोटा है, ठाणे भगवा, कैसे हरा होगा? सहर शेख के बयान पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला
Maharashtra, Politics, State

मुंब्रा छोटा है, ठाणे भगवा, कैसे हरा होगा? सहर शेख के बयान पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

मुंबई: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका चुनाव के परिणाम आने के बाद एआईएमआईएम की पार्षद सहर शेख के बयान ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। 29 वर्षीय सहर शेख ने ठाणे के मुंब्रा वार्ड से जीत हासिल कर चर्चाओं का विषय बन गई हैं। सहर शेख और उनके पिता युनूस शेख ने एनसीपी के विधायक जितेंद्र आव्हाण को निशाने पर लिया था। जीत के बाद सहर शेख ने कहा था, “हम किसी के बाप के मोहताज नहीं हैं। हमारे पास अल्लाह और मजलिस की ताकत है। अगले पांच साल में मुंब्रा को हरे रंग से रंग दें।” सहर के इस बयान पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंब्रा पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर भड़काऊ भाषण न देने की चेतावनी दी गई। इस बयान पर अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “ठाणे भगवा है। मुंब्रा बहुत छोटा है। यह भगवा में कैसे हरा होगा। मुंब्रा में म...
ठाकरे भाई अब नहीं होंगे अलग! बाल ठाकरे के जन्मदिन पर छलका प्यार, मंच पर बजी तालियां
Maharashtra, Politics, State

ठाकरे भाई अब नहीं होंगे अलग! बाल ठाकरे के जन्मदिन पर छलका प्यार, मंच पर बजी तालियां

मुंबई: शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के 100वें जन्मदिन पर मुंबई में ठाकरे भाइयों – उद्धव और राज ठाकरे – के बीच कीमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। 20 साल तक अलग रहने के बाद, पिछले साल राज ठाकरे ने भाई उद्धव का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस कार्यक्रम में उनकी मधुर मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। मंच पर जब संचालनकर्ता ने कहा कि उद्धव ठाकरे राज का सम्मान करें, तो मनसे प्रमुख राज ठाकरे चौंक उठे और बोले, “ऐसा कैसे हो सकता है।” इसके बाद राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे का सम्मान किया। शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी राज ठाकरे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच की गर्मजोशी और सम्मान साफ झलक रहा था। राज ठाकरे ने मंच पर सम्मान देने की क्रम उलटने की परंपरा को भी न मानते हुए, भाई उद्धव को पूरी इज्जत दी। उद्धव ठाकरे जहां अभिभूत दिखे, वहीं राज ने साफ कर दिया कि बाल ठाकरे क...
मोदी से योगी तक ने दी जन्मदिन की बधाई! जानिए कौन हैं बिहार के ‘पावर हाउस’ ललन सिंह
Bihar, Politics, State

मोदी से योगी तक ने दी जन्मदिन की बधाई! जानिए कौन हैं बिहार के ‘पावर हाउस’ ललन सिंह

पटना: बिहार की राजनीति के पर्दे के पीछे के ‘चाणक्य’ और कुशल रणनीतिकार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुंगेर से जेडीयू सांसद और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 1974 के जेपी आंदोलन में सक्रिय रहकर राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले ललन सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद ‘संकटमोचक’ माना जाता है। बिहार की सत्ता समीकरणों को तय करने में उनका राजनीतिक अनुभव और रणनीतिक कुशलता अहम रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हमारे पंचायती राज तंत्र को मजबूत करने और पशुपालन, मत्स्य पालन व दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें उ...
नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ में अधूरी योजनाओं की समीक्षा: मुजफ्फरपुर के विकास पर गहरी नजर
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ में अधूरी योजनाओं की समीक्षा: मुजफ्फरपुर के विकास पर गहरी नजर

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचेगे। इस यात्रा में वे जिले के लिए नई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, साथ ही उन योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे, जो किसी कारणवश अधूरी पड़ी हैं।   मुख्यमंत्री की निगाह उन प्रमुख योजनाओं पर है, जिन्होंने अभी तक अपनी पूरी गति नहीं पकड़ी। इनमें शामिल हैं:   अपूर्ण सिक्स लेन: रामदयालु नगर से चांदनी चौंक तक बनने वाले 89.77 करोड़ की लागत वाले इस सिक्स लेन प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण और अन्य समस्याएं आई हैं। नीतीश कुमार इसकी गहन समीक्षा करेंगे।   गोबरसाही आरओबी: 167.68 करोड़ की लागत से बनने वाला यह अति महत्वपूर्ण रोड ओवर ब्रिज अधूरा है।   जगन्नाथ मिश्रा पुल का एप्रोच रोड: 120 करोड़ की लागत वाली इस योजना के निर्माण में भी भूमि अधिग्रहण की अड़चनें हैं। ...
मुंब्रा की हिजाब वाली पार्षद सहर शेख ने दिया विवादित बयान, AIMIM की जीत पर बोलीं – “पूरे इलाके को हरा रंगना है”
Maharashtra, Politics, State

मुंब्रा की हिजाब वाली पार्षद सहर शेख ने दिया विवादित बयान, AIMIM की जीत पर बोलीं – “पूरे इलाके को हरा रंगना है”

    मुंबई: महाराष्ट्र में हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में मुंब्रा के वार्ड 30 से AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख सुर्खियों में आ गई हैं। उनके जीत के तुरंत बाद दिए गए एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। सहर शेख ने कहा, “अल्लाह की ताकत से हमें जीत मिली है और अगले पांच साल में मुंब्रा को हरे रंग में रंगना है।” उनके इस बयान को कुछ लोगों ने विभाजनकारी बताया है।   राजनीतिक पृष्ठभूमि और जीत का सफर 29 वर्षीय सहर शेख ने अपनी पहली स्पीच में यह भी कहा कि वे किसी के बाप की मोहताज नहीं हैं। सहर शेख AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की टिकट पर चुनाव लड़ीं और सिर्फ एनसीपी के प्रत्याशी शरद पवार के समर्थक जितेंद्र आव्हाण को ही नहीं हराया, बल्कि बीजेपी, शिवसेना और कांग्रेस के अन्य उम्मीदवारों को भी पीछे छोड़ते हुए 400 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।   स...
कल्याण–डोंबिवली में मेयर पद का समीकरण बदला, बीजेपी बाहर, शिंदे गुट और मनसे को मौका
Maharashtra, Politics, State

कल्याण–डोंबिवली में मेयर पद का समीकरण बदला, बीजेपी बाहर, शिंदे गुट और मनसे को मौका

कल्याण। महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं में मेयर पद के आरक्षण को लेकर गुरुवार को निकाली गई लॉटरी ने कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) की राजनीति की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। लॉटरी के जरिए यह स्पष्ट हो गया कि इस बार कल्याण–डोंबिवली में मेयर पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। इस फैसले के साथ ही बीजेपी की मेयर बनने की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फिर गया है, जबकि एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के लिए नए अवसर खुल गए हैं। 15 जनवरी को हुए मतदान और 16 जनवरी को आए नतीजों के बाद से ही सबकी नजर इस बात पर टिकी थी कि किस नगर निगम में मेयर का पद किस वर्ग को मिलेगा। 22 जनवरी को आरक्षण की लॉटरी निकाली गई, जिसमें पहली ही पर्ची एसटी वर्ग के नाम निकली और कल्याण–डोंबिवली नगर निगम का मेयर पद इसी वर्ग के लिए आरक्षित घोषित कर दिया गया। बीजेपी का दावा पूरी तरह ख...
महज 35 में एक्स-रे, 17 रुपए में किडनी टेस्ट: पटना वाले खान सर का सबसे सस्ता अस्पताल
Bihar, Politics, State

महज 35 में एक्स-रे, 17 रुपए में किडनी टेस्ट: पटना वाले खान सर का सबसे सस्ता अस्पताल

    बेतिया: शिक्षा जगत में अपनी अनोखी शैली के लिए प्रसिद्ध खान सर अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी क्रांति ला रहे हैं। उन्होंने बेहद सस्ती दरों पर पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेवाएं शुरू की हैं। इसके तहत आम लोग मात्र 35 रुपए में एक्स-रे और 17 रुपए में किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) जैसी महत्वपूर्ण जांच करवा सकेंगे।   खान सर का यह नया स्वास्थ्य केंद्र महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से शुरू किया गया है। सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से टेस्ट किए जा रहे हैं, लेकिन उनकी कीमतें आम आदमी की जेब के अनुकूल हैं। निजी लैबों में जिन जांचों के लिए सैकड़ों से हजारों रुपए खर्च करने पड़ते थे, अब वे केवल कुछ रुपए में संभव हो पा रही हैं।   खान सर का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत प्रदान करना है, जो महंगे इलाज और टेस्ट रिपोर्ट के खर्च के कारण स्वास्थ्...
बीजेपी को जवान बनाने में जुटे नितिन नबीन, युवा मोर्चा अध्यक्षों से शुरू हुई रणनीति
Natioanal, Politics

बीजेपी को जवान बनाने में जुटे नितिन नबीन, युवा मोर्चा अध्यक्षों से शुरू हुई रणनीति

    नई दिल्ली, 22 जनवरी: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यभार संभालते ही पार्टी संगठन में बड़े बदलाव पर काम शुरू कर दिया है। इसका लक्ष्य संगठन में युवाओं को अधिक जिम्मेदारी देना और बूथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक नए नेतृत्व को मजबूत करना है।   युवा नेताओं को मिलेगी कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुवाई में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्षों और प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्षों के पदों के लिए उम्र सीमा तय की गई है। राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष 35 साल से कम उम्र के और प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष 32 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। पार्टी की नई लीडरशिप बूथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक नियुक्तियों में युवाओं को प्राथमिकता दे रही है, ताकि संगठन में नई ऊर्जा और युवा दृष्टिकोण आए।   बैठक में स्पष्ट हुआ पुराना इरादा बुधवार को नितिन नबीन ने र...
नीतीश कुमार पहुंचे सीवान, 202 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, 70 और 71 के फेर में उलझे सीएम
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार पहुंचे सीवान, 202 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, 70 और 71 के फेर में उलझे सीएम

    सिवान (सुधेंद्र प्रताप सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत गुरुवार को सिवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से कुल 202 करोड़ की 71 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।   जिला प्रशासन ने इस मेगा इवेंट और जनसंवाद के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को पूरी तरह सुनिश्चित किया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।   कार्यक्रम के दौरान एक हल्का हास्यास्पद पल भी देखने को मिला। शिलापट्टों की गिनती के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 70 और 71 के फेर में उलझ गए। सीएम ने कहा, "यहां तो 70 हैं," तो एक अधिकारी ने तुरंत उन्हें सूचित किया कि वास्तव में 71 शिलापट्ट लगाए गए हैं।   इस यात्रा के दौरान 71 परियोजनाओं में से 40 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत 157 करोड़ र...