नीतीश कुमार सारण दौरे पर: मेडिकल कॉलेज और सात निश्चय योजनाओं का जायजा
सारण (छपरा): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत सारण जिले का दौरा कर रहे हैं, जहाँ वे प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति और सात निश्चय योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे।
प्रगति यात्रा में दी गई थी बड़ी सौगात
लगभग एक साल पहले प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सारण को 985 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी थी। इसमें 52 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल था। 32 योजनाओं का उद्घाटन 688.17 करोड़ रुपये की लागत से और 20 योजनाओं का शिलान्यास 296.42 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था।
सड़कों का निरीक्षण
सारण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने एनएच-19 बिसेन टोला बाईपास, छपरा पथ का चौड़ीकरण और डोरीगंज बाजार से बिशुनपुरा तक प्रस्तावित एलिवेटेड पथ निर्माण का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने 89.95 करोड़ रुपये की लागत से प...










