Wednesday, July 22

Politics

‘कांग्रेस के पाप इतने कि सिर के बाल कम पड़ जाएं’ – CM मोहन यादव का कड़ा हमला
Madhya Pradesh, Politics, State

‘कांग्रेस के पाप इतने कि सिर के बाल कम पड़ जाएं’ – CM मोहन यादव का कड़ा हमला

    इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने इतने पाप किए हैं कि सिर के बाल भी कम पड़ जाएं। यदि लाशों की राजनीति करने आओगे तो इंदौर कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।”   लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग आपदा को भी राजनीतिक अवसर के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने साफ किया कि बीते हालातों में सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ा महसूस की है, और इस समय जनता के साथ खड़ा होना जरूरी था, न कि राजनीति करना।   मोहन यादव ने कांग्रेस को सख्त चेतावनी दी कि “इंदौर के विकास के रास्ते में आपदा में अवसर तलाशने वाली ओछी राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सकारात्मक विरोध रखो, लेकिन लाशों पर राजनीति नहीं।”   मुख्यमंत्री ने इंदौर के सफाई कर्मियों और शहर के विकास का भी ज...
इंदौर दूषित पानी कांड: राहुल गांधी 17 जनवरी को पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे
Madhya Pradesh, Politics, State

इंदौर दूषित पानी कांड: राहुल गांधी 17 जनवरी को पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे

    इंदौर। शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित और जहरीले पानी से हुई मौतों के मामले ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर पहुंचेंगे और उन परिवारों से मिलेंगे, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने परिजनों को खोया है। राहुल ने इस मुद्दे पर पहले ट्वीट करते हुए कहा था कि इंदौर में “पानी नहीं, जहर सप्लाई किया गया है।”   राहुल गांधी के दौरे के दिन, कांग्रेस मध्य प्रदेश के सभी जिलों में उपवास और विरोध प्रदर्शन करेगी। ‘मनरेगा’ योजना के नाम बदलने के विरोध में प्रदेश भर के ब्लॉक में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सामूहिक उपवास रखेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने धरना देकर भजन भी गाएंगे। इंदौर में दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरे की पुष्टि कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की है।   स्...
‘राहुल गांधी को बात समझने में 10 साल लगते हैं’ – मंत्री जायसवाल का तंज  बिहार में मंत्री का राहुल गांधी पर तीखा हमला, राजनीति और उद्योग पर भी बोले
Bihar, Politics, State

‘राहुल गांधी को बात समझने में 10 साल लगते हैं’ – मंत्री जायसवाल का तंज बिहार में मंत्री का राहुल गांधी पर तीखा हमला, राजनीति और उद्योग पर भी बोले

    पटना: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने हाल ही में राहुल गांधी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को हर बात समझने में करीब 10 साल लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि 57 साल की उम्र में भी राहुल गांधी खुद को युवा बताते हैं, लेकिन चीन जैसे गंभीर मुद्दों को समझने में उन्हें करीब 20 साल लगे और वे अब तक राजनीतिक रूप से पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए हैं।   मंत्री जायसवाल ने राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक हालात पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि चनपटिया क्षेत्र की करीब 58 छोटी इकाइयां वित्तीय संकट और मार्केटिंग की समस्याओं से जूझ रही हैं। सरकार इन समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सहयोग देने की दिशा में कदम उठा रही है।   राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी मंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भ...
एमपी में डिजिटल विधानसभा, विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर मंथन
Madhya Pradesh, Politics, State

एमपी में डिजिटल विधानसभा, विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर मंथन

    भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अब प्रशासनिक कामकाज के बाद विधानसभा की कार्यवाही को भी हाई-टेक बनाने जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच हुई बैठक में प्रदेश विधानसभा को डिजिटल बनाने और विधायकों की सुख-सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।   बजट सत्र से शुरू होगा 'ई-विधान' सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी बजट सत्र से विधानसभा में ‘ई-विधान’ प्रणाली लागू की जाएगी। कैबिनेट बैठकों की तरह अब विधानसभा की कार्यवाही भी पेपरलेस होगी। हालांकि इसे पहले सत्रों में लागू किया जाना था, लेकिन तकनीकी तैयारियों के कारण अब इसे फरवरी में होने वाले बजट सत्र से अनिवार्य रूप से शुरू करने की योजना है।   विधायकों के वेतन-भत्तों और आवास पर चर्चा बैठक में विधायकों के वेतन और भत्तों में वृद्धि पर भी गंभीर मंथन हुआ। वे...
यात्राओं पर नीतीश को इतना भरोसा क्यों? जनता के बीच जाने में छिपा है सीएम का जादू
Bihar, Politics, State

यात्राओं पर नीतीश को इतना भरोसा क्यों? जनता के बीच जाने में छिपा है सीएम का जादू

  पटना: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की यात्राओं का विशेष स्थान रहा है। 2005 की 'न्याय यात्रा' से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी उनकी रणनीति का अहम हिस्सा है। इन यात्राओं के जरिए वे न केवल जनसमर्थन का सटीक आकलन करते हैं, बल्कि विरोध की लहर को भी समय रहते भांप लेते हैं।   2005 की 'न्याय यात्रा' बनी टर्निंग पॉइंट   नीतीश कुमार के यात्रा प्रेम की शुरुआत फरवरी 2005 में हुई। उस समय बिहार त्रिशंकु विधानसभा और राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा था। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद नीतीश ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया। जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने के लिए उन्होंने 'न्याय यात्रा' निकाली। यह यात्रा जादुई असर दिखा गई और उसके बाद हुए चुनावों में नीतीश समर्थित एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला। इस ऐतिहासिक सफलता ने नीतीश के मन में यात्राओं के प्रति स्थायी विश्वास पैदा किया।   जनता ...
नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का चंपारण कनेक्शन इतिहास से सियासत तक का ‘कॉम्बो’
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का चंपारण कनेक्शन इतिहास से सियासत तक का ‘कॉम्बो’

        पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई ‘समृद्धि यात्रा’ इस बार भी पश्चिम चंपारण से शुरू हो रही है। इसके पीछे सिर्फ राजनीतिक गणित ही नहीं, बल्कि इतिहास और श्रद्धा भी जुड़ी हुई है। नीतीश कुमार की महात्मा गांधी और बाबा भीम साहेब अंबेडकर में गहरी श्रद्धा रही है। इसलिए राज्य के विकास और जनता के हित के लिए आयोजित समृद्धि यात्रा की शुरुआत हमेशा चंपारण से ही होती है।   राजनीतिक तंत्र और नीतीश का निशाना   नीतीश कुमार जानते हैं कि पश्चिम चंपारण में भाजपा और जदयू की संयुक्त ताकत महागठबंधन को हराने में निर्णायक भूमिका निभाती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 16 सीटें मिली थीं, जबकि 2025 में यह घटकर 11 रह गईं। यहां जातीय आधार पर बीजेपी के मतदाता ज्यादा हैं और जदयू के कम, इस कारण राजनीतिक रणनीति गठबंधन पर आधारित होती है।   महात्मा गांध...
RCP सिंह की JDU में वापसी? नीतीश की जरूरत या कुर्मी नेता की मजबूरी, जानिए इनसाइड स्टोरी
Bihar, Politics, State

RCP सिंह की JDU में वापसी? नीतीश की जरूरत या कुर्मी नेता की मजबूरी, जानिए इनसाइड स्टोरी

    पटना: बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है – क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (रामचंद्र प्रसाद सिंह) फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थामने वाले हैं? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखने और उनके प्रति नरम रुख अपनाने के बाद इस अटकल को और बल मिला है।   कभी नीतीश के सबसे भरोसेमंद और JDU के ‘नंबर दो’ रहे आरसीपी सिंह ने अब सीएम को अपना ‘अभिभावक’ बताया है। इस बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं – क्या जेडीयू में वापसी कुर्मी नेता आरसीपी सिंह की मजबूरी बन गई है, या यह नीतीश कुमार की रणनीति का हिस्सा है?     दही-चूड़ा भोज ने कम की दूरियां   हाल ही में पटेल सेवा संघ द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों शामिल हुए। दोनों अलग-अलग समय पर पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम के बाद आरसीपी सिंह ...
भतीजे को मिला चाचा का साथ! तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में पक्का जाएंगे रामकृपाल यादव
Bihar, Politics, State

भतीजे को मिला चाचा का साथ! तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में पक्का जाएंगे रामकृपाल यादव

    पटना: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को जन शक्ति जनता दल की ओर से आयोजित अपने पारंपरिक दही-चूड़ा भोज की रौनक बढ़ाने में जुटे हैं। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने बिहार सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया है।   रामकृपाल यादव ने किया कार्यक्रम में शामिल होने का दावा   तेज प्रताप यादव ने बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मंत्री रामकृपाल यादव ने निमंत्रण मिलने पर खुशी जताते हुए कहा, “तेज प्रताप और मेरे बीच पिछले 30-35 सालों का पारिवारिक रिश्ता है। मैंने उसे बचपन से लेकर आज तक बड़ा होते देखा है। मुझे बहुत खुशी है कि उसने मकर संक्रांति दही-चूड़ा कार्यक्रम में अपने चाचा को बुलाया है। मैं जरूर जाऊंगा और उसे आशीर्वाद दूंगा।”   अन्य मंत्रियों को भी न्योता   तेज प्रताप ने मंत्री रामकृप...
तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति पर सियासत में घोला मिठास, BJP और महागठबंधन के नेताओं को दिया न्यौता
Bihar, Politics, State

तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति पर सियासत में घोला मिठास, BJP और महागठबंधन के नेताओं को दिया न्यौता

  पटना: बिहार के जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा- दही भोज का आयोजन किया है, जिसमें राज्य के सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस भोज का उद्देश्य बिहार की सियासत में मिठास घोलना है, और इसलिए, तेज प्रताप ने न केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गवर्नर, और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बल्कि नेता प्रतिपक्ष को भी निमंत्रण भेजा है।   तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 14 जनवरी को उनके आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी प्रमुख नेताओं को कार्ड दिए गए हैं। इस दौरान तेज प्रताप ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें भी निमंत्रण पत्र सौंपा और नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस मुलाकात के बारे में भी जानकारी दी।   सियासी संबंधों से ऊपर व्यक्तिगत रिश्ते: तेज प्र...
नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: सप्ताह में दो दिन अधिकारियों को जनता से मिलना अनिवार्य
Bihar, Politics, State

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: सप्ताह में दो दिन अधिकारियों को जनता से मिलना अनिवार्य

  पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम जनता की परेशानियों को कम करने और सरकारी सेवाओं को आसान बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन जनता से मिलने का निर्देश दिया गया है। यह नई व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से लागू होगी।   मुख्यमंत्री ने बताया कि कई बार आम लोग अपनी समस्याओं के साथ सरकारी कार्यालय आते हैं, लेकिन अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं, जिससे उन्हें असुविधा होती है। इस स्थिति को सुधारने के लिए अब हर सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल और राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी अपनी निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।   इन दोनों कार्यदिवसों में अधिकारी जनता की शिकायतों को सम्मानपूर्वक सुनेंगे और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सभी कार्यालयों में आगंतुकों के बै...