‘मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर समाज के सभी वर्ग त्रस्त’ – भाजपा सरकार पर मायावती का प्रहार
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कुछ मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर समाज के सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं। उन्होंने विशेषकर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और असम्मान पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है।
बसपा प्रमुख ने यह टिप्पणी पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के प्रदेश, मंडल, जिला व विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारियों की विशेष बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में की। मायावती ने कहा कि वर्तमान हालात में भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यकलापों से समाज के अधिकांश वर्ग दुखी हैं, जबकि केवल कुछ स्वार्थी लोगों की पूर्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा, “भाजपा की नीतियों से खासकर ब्राह्मण समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है। लेकिन यह भी...










