Tuesday, July 21

Politics

UGC नियम पर रोक से राजद को क्यों लगा बड़ा झटका? पिछड़ावाद की राजनीति और ‘सीक्रेट एजेंडा’ पर फिरा पानी
Bihar, Politics, State

UGC नियम पर रोक से राजद को क्यों लगा बड़ा झटका? पिछड़ावाद की राजनीति और ‘सीक्रेट एजेंडा’ पर फिरा पानी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाए जाने के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। यह फैसला केवल शैक्षणिक व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा असर पिछड़ावाद की राजनीति पर भी पड़ा है। खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को इससे ऐसा झटका लगा है, जिसे पार्टी के भीतर एक बड़े राजनीतिक अवसर के हाथ से निकल जाने के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, सत्ता से दूर चल रही राजद को यूजीसी के नए नियमों में एक ऐसा मुद्दा नजर आया था, जिसके सहारे वह बिहार की राजनीति को एक बार फिर ‘मंडल युग’ की धुरी पर ले जा सकती थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक ने उस रणनीति पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। सामाजिक न्याय बनाम पिछड़ावाद की राजनीति बिहार की राजनीति में पिछड़ावाद का उदय कर्पूरी ठाकुर के आरक्षण आंदोलन से हुआ और इसे लालू प्रसाद यादव ने ‘सामाजिक न्याय’ का नाम देकर चरम तक पहुंचाया। यही राजनीति लंबे...
गाजियाबाद: बूथ के पास ही वोटर लिस्ट सुधार की सुनवाई, आज सर छोटूराम किसान इंटर कॉलेज में अवसर
Politics, State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: बूथ के पास ही वोटर लिस्ट सुधार की सुनवाई, आज सर छोटूराम किसान इंटर कॉलेज में अवसर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची सुधार (SIR) प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। दावा-आपत्ति (Claims & Objections) के लिए मतदाताओं को बुलाया जा रहा है, इसके बाद ही वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने जरूरी जानकारी साझा की है। विभाग द्वारा नोटिस प्राप्त मतदाता अब अपनी सुनवाई अपने नजदीकी केंद्र पर करवा सकेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोग अपने घर से दूर न जाएँ और अपनी बात आसानी से रख सकें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार: बूथ संख्या 190 से 197: 30 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सर छोटूराम किसान इंटर कॉलेज, दुहाई में सुनवाई। बूथ संख्या 198 से 207: 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जीबी पब्लिक स्कूल, मोरटा में सुनवाई। बूथ संख्या 208 से 216:...
यमुनापार को 728 करोड़ के फंड से मिलेगा नया विकास और चमक
Delhi (National Capital Territory), Politics, State

यमुनापार को 728 करोड़ के फंड से मिलेगा नया विकास और चमक

  नई दिल्ली: दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में विकास की रफ्तार अब तेज होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को यमुना पार क्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में 728 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के सुधार पर जोर दिया गया। मुख्य बातें: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुनापार का विकास दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बोर्ड के सदस्यों को आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को लागू करने का निर्देश दिया गया। सड़कें, जल निकासी, जलभराव की समस्या और सुरक्षित आवागमन जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को महत्व दिया जाएगा। बोर्ड और अधिकारियों की भूमिका: बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने सभी विधायकों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की अहमियत पर जोर दिया। मंत्...
अगले प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी सबसे पसंदीदा चेहरा, सर्वे में बढ़त बरकरार
Natioanal, Politics

अगले प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी सबसे पसंदीदा चेहरा, सर्वे में बढ़त बरकरार

    देश में अगले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे उपयुक्त चेहरे को लेकर किए गए एक सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सबसे आगे नजर आए हैं। सी-वोटर द्वारा कराए गए इस सर्वे में बहुमत लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है।   यह सर्वे जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2026 के बीच देशभर में किया गया, जिसमें उत्तरदाताओं से पूछा गया कि वे प्रधानमंत्री के रूप में किस नेता को सबसे बेहतर मानते हैं। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे प्रमुख नेताओं को विकल्प के रूप में शामिल किया गया।   किस नेता को कितना समर्थन   सर्वे के अनुसार, 55 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा बताया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 27 प्रतिशत लोगों ...
योगी सरकार 11 फरवरी को पेश करेगी बजट, चुनावी साल में जनता को मिल सकते हैं बड़े तोहफे
Politics, State, Uttar Pradesh

योगी सरकार 11 फरवरी को पेश करेगी बजट, चुनावी साल में जनता को मिल सकते हैं बड़े तोहफे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी सरकार का बजट 2026-27 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। इसके पहले विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा। यह जानकारी वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया को दी। मंत्री खन्ना ने बताया कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। बजट पेश करने से पहले 10 फरवरी को दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद सुरेश खन्ना ने मीडिया से यह अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि 2026-27 के वित्तीय बजट में आम जनता के लिए कई योजनाओं और विकासात्मक पहलों का समावेश होगा। विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह है कि अगले वर्ष 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बजट में जनता को राहत देने वाले और रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले कई प्रावधानों की संभावना जताई जा रही है। युवा वर्ग विशेष ...
यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: प्राइवेट अस्पतालों में भी मिलेगा कैशलेस इलाज
Politics, State, Uttar Pradesh

यूपी के 15 लाख शिक्षकों व कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: प्राइवेट अस्पतालों में भी मिलेगा कैशलेस इलाज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों शिक्षकों और शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात दी है। अब बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषदों के अधीन आने वाले करीब 15 लाख शिक्षक, शिक्षामित्र और उनके परिवार निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। यह सुविधा आयुष्मान भारत की तर्ज पर उपलब्ध होगी और सरकार इसके लिए लगभग 448 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस 2025 पर इस योजना की घोषणा की थी। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लग गई। कौन-कौन मिलेगा लाभ माध्यमिक शिक्षा विभाग: अनुदानित और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षक, व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ, मानदेय शिक्षक और उनके आश्रित शामिल होंगे। संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक भी लाभान्वित होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के अनुसार, इस वर्ग में करीब 2.97 लाख लोग...
SIR विवाद: ममता बनर्जी 2 फरवरी को दिल्ली में CEC से मुलाकात करेंगी
Politics, State

SIR विवाद: ममता बनर्जी 2 फरवरी को दिल्ली में CEC से मुलाकात करेंगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चल रहे विवाद अब दिल्ली तक पहुँच गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके प्रतिनिधिमंडल को 2 फरवरी को शाम 4 बजे ‘निर्वाचन सदन’ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने के लिए आमंत्रित किया है। टीएमसी का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया बीजेपी को लाभ पहुँचाने के लिए पक्षपातपूर्ण तरीके से की जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मुद्दे को चुनाव आयोग के सामने रखकर राज्य में मतदाता अधिकारों के उल्लंघन की शिकायत करेंगी। ममता ने लगाए थे गंभीर आरोप राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्य के लगभग 1.5 करोड़ मतदाताओं के दस्तावेजों में विसंगतियां पाई गई हैं या उन्हें 2002 की वोटर लिस्ट से नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आय...
UGC बिल पर अखिलेश यादव का बयान: “दोषी बचें नहीं, निर्दोष फंसें नहीं”
Politics, State, Uttar Pradesh

UGC बिल पर अखिलेश यादव का बयान: “दोषी बचें नहीं, निर्दोष फंसें नहीं”

लखनऊ।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद के बजट सत्र 2026 में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) कानून का समर्थन करते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य यह होना चाहिए कि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं, तथा किसी के साथ अन्याय न हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कानून के लागू होने पर शिक्षा संस्थानों में न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। विपक्ष और विरोध के बीच समर्थन अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी समेत देशभर में यूजीसी के नए कानून को लेकर विरोध और प्रदर्शन जारी हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि कानून लागू करते समय न्यायपूर्ण और संतुलित दृष्टिकोण अपनाया जाए। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर BJP को निशाना इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने सनातन धर्म की ठेकेदारी का दावा करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान किया, उन्हें प्राइवेट ड्रेस में रथ रोक दिया गया और स्न...
वर्दी से पहले विवाह नहीं… यही था संकल्प 8 बार असफलता, 9वें प्रयास में बनीं DSP ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ बन गई सफलता की पहचान — मयंका चौरसिया
Madhya Pradesh, Politics, State

वर्दी से पहले विवाह नहीं… यही था संकल्प 8 बार असफलता, 9वें प्रयास में बनीं DSP ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ बन गई सफलता की पहचान — मयंका चौरसिया

छतरपुर।संघर्ष जब संकल्प बन जाए और धैर्य जब जुनून में बदल जाए, तब सफलता इतिहास रचती है। छतरपुर जिले के लवकुश नगर की मयंका चौरसिया ने ऐसा ही इतिहास रचा है। लगातार 8 बार असफल होने के बावजूद हार न मानने वाली मयंका ने 9वें प्रयास में एमपीपीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी का पद हासिल किया, और अपनी कहानी को लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बना दिया। मयंका की यह यात्रा किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं — जहां असफलता बार-बार रास्ता रोकती रही, लेकिन हौसले हर बार उससे ऊंचे साबित हुए। ‘वर्दी पहले, शादी बाद में’ — लिया था भीष्म संकल्प मयंका चौरसिया ने यह संकल्प लिया था कि जब तक कंधों पर सितारे नहीं लगेंगे, तब तक विवाह नहीं करेंगी।परिवार, समाज और रिश्तेदारों के दबाव के बावजूद उन्होंने अपने सपनों से समझौता नहीं किया। यही दृढ़ निश्चय बाद में उनकी पहचान बना — जिसे लोग आज ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ के नाम से जानते हैं। 2023 मे...
अलग होने के डर से प्रेमी युगल ने 24 फीट ऊंचाई से लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती
Politics, State, Uttar Pradesh

अलग होने के डर से प्रेमी युगल ने 24 फीट ऊंचाई से लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती

गोरखपुर। प्रेम प्रसंग को लेकर गोरखपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल ने 24 फीट की ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती का करीब एक साल से संत कबीर नगर जिले निवासी 22 वर्षीय विशाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी परिजनों ने जून में तय कर दी थी। घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे हुई। विशाल एक तेरहवीं के ब्रह्म भोज में शामिल होने अपनी प्रेमिका के गांव पहुंचा। देर रात परिजनों को भनक लगने पर उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। खुद को चारों ओर से घिरा देख, विशाल ने युवती का हाथ पकड़कर छत पर चढ़ा और दोनों ने 24 फीट की ऊंचाई से नीचे छलांग लगा दी। परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार क...