बिहार चुनाव 2025: विजयी उम्मीदवारों ने प्रचार में लाखों रुपये खर्च किए, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार पर औसतन 24.33 लाख रुपये खर्च किए। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित थी, लेकिन लगभग 42 प्रतिशत विजयी विधायकों ने इसका केवल 61 प्रतिशत या उससे भी कम खर्च किया।
ADR की रिपोर्ट में 240 विजयी विधायकों के खर्च का विश्लेषण किया गया। इसमें सबसे अधिक खर्च करने वाले और सबसे कम खर्च करने वाले उम्मीदवारों की जानकारी भी शामिल है।
पार्टियों के हिसाब से खर्च:
भाजपा (BJP): 88 विधायकों ने औसतन 27.36 लाख रुपये खर्च किए, यानी तय सीमा का 68.4 प्रतिशत।
जदयू (JDU): 84 विधायकों का औसत खर्च 25.53 लाख रुपये (63.8 प्रतिशत)।
लोजपा (रामविलास): 19 विधायकों ने औसतन 19.60 लाख रुपये खर्च किए (49 प्र...










