वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार में जमीन के रेट होंगे आसमान छूने वाले
पटना, 2 फरवरी 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के बजट में वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। यह 700 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बिहार के बक्सर, आरा, पटना, कटिहार और किशनगंज जिलों से होकर गुजरेगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस परियोजना के आने से इन जिलों में जमीन के दाम कम से कम 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे।
बढ़ेगी बिहार की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकासइस हाई-स्पीड कॉरिडोर के बनने से बिहार के शहरों की देशभर से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। पटना से लेकर बक्सर और कटिहार तक यात्रा का समय घटेगा और माल ढुलाई भी तेजी से होगी। इस कॉरिडोर पर ट्रेनों की गति 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे यात्रियों को सुविधा और व्यापार को गति दोनों मिलेगी।
भूमि के दाम में उछालरियल इस्टेट विशेषज्ञ प्रदीप महापात्रा के अनुसार, “नई रेल या सड़क परियोजनाओं के आने से हमेशा जम...










