10% वाले भारी पड़ेंगे! सुप्रीम कोर्ट की रोक पर लाल-पीला सारिका, UGC रेगुलेशन को बताया चुनावी जुमला आरजेडी प्रवक्ता का मोदी सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला, पिछड़ों और दलितों के नाम पर ‘धोखाधड़ी’ का आरोप
पटना।
देश में नया सियासी विवाद यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर गरमाया हुआ है। आरजेडी की फायरब्रांड प्रवक्ता सारिका पासवान ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रोक ने साबित कर दिया कि यह बिल केवल चुनावी जुमला था और पिछड़ों और दलितों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की गई।
सारिका ने आरोप लगाया कि देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था आज भी उन्हीं 10% प्रभावशाली लोगों के कब्जे में है, जिनके आगे मोदी सरकार नतमस्तक है। उनका कहना था कि यूजीसी के नए संशोधन को रोककर अंततः वही वर्चस्वशाली वर्ग अपनी जीत सुनिश्चित कर गया।
झूठा हाय-तौबा, चुनावी एजेंडा
सारिका पासवान ने कहा, “पहले दिन से मुझे पता था कि ये बिल दलित और पिछड़ों के हितों के लिए नहीं, बल्कि चुनावी माहौल बनाने के लिए लाया गया। बंगाल और यूपी चुनावों में यह रणनीति इस्तेमाल की जा रही है। भाजपा ने झूठे हाय-तौबा और बहकावे के माध्यम...









