Wednesday, July 22

Bihar

UGC नियम पर रोक से राजद को क्यों लगा बड़ा झटका? पिछड़ावाद की राजनीति और ‘सीक्रेट एजेंडा’ पर फिरा पानी
Bihar, Politics, State

UGC नियम पर रोक से राजद को क्यों लगा बड़ा झटका? पिछड़ावाद की राजनीति और ‘सीक्रेट एजेंडा’ पर फिरा पानी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाए जाने के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। यह फैसला केवल शैक्षणिक व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा असर पिछड़ावाद की राजनीति पर भी पड़ा है। खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को इससे ऐसा झटका लगा है, जिसे पार्टी के भीतर एक बड़े राजनीतिक अवसर के हाथ से निकल जाने के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, सत्ता से दूर चल रही राजद को यूजीसी के नए नियमों में एक ऐसा मुद्दा नजर आया था, जिसके सहारे वह बिहार की राजनीति को एक बार फिर ‘मंडल युग’ की धुरी पर ले जा सकती थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक ने उस रणनीति पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। सामाजिक न्याय बनाम पिछड़ावाद की राजनीति बिहार की राजनीति में पिछड़ावाद का उदय कर्पूरी ठाकुर के आरक्षण आंदोलन से हुआ और इसे लालू प्रसाद यादव ने ‘सामाजिक न्याय’ का नाम देकर चरम तक पहुंचाया। यही राजनीति लंबे...
बिहार में जमीन विवाद को लेकर बड़ा बदलाव: अब थानेदार नहीं रुकवा सकेंगे घेराबंदी या निर्माण, 1 फरवरी से लागू होगा नया नियम
Bihar, State

बिहार में जमीन विवाद को लेकर बड़ा बदलाव: अब थानेदार नहीं रुकवा सकेंगे घेराबंदी या निर्माण, 1 फरवरी से लागू होगा नया नियम

बिहार में जमीन से जुड़े विवादों को लेकर नीतीश सरकार ने ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला लिया है। राज्य में लंबे समय से पुलिस की कथित मनमानी और दखल को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि अब थानेदार जमीन की घेराबंदी, दखल-कब्जा या निर्माण कार्य न तो रुकवा सकेंगे और न ही करा सकेंगे। यह नया नियम 1 फरवरी 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनका मकसद भूमि विवादों को पुलिस के बजाय राजस्व और न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाना है। डिप्टी सीएम एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा को ‘जन कल्याण संवाद’ के दौरान इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्त निर्णय लिया गया। पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव की ओर से जारी संय...
पटना मेट्रो का दायरा बढ़ेगा: फरवरी में मलाही पकड़ी, अगस्त में मीठापुर तक दौड़ेगी मेट्रो
Bihar, State

पटना मेट्रो का दायरा बढ़ेगा: फरवरी में मलाही पकड़ी, अगस्त में मीठापुर तक दौड़ेगी मेट्रो

पटना के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में मेट्रो सफर अब और लंबा व सुगम होने जा रहा है। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) ने मेट्रो के विस्तार की तैयारियां तेज कर दी हैं। योजना के मुताबिक, फरवरी 2026 में मेट्रो भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक पहुंचेगी, जबकि अगस्त 2026 तक न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (ISBT) से मीठापुर तक मेट्रो परिचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल पटना मेट्रो का परिचालन लगभग 2.9 किलोमीटर के दायरे में सीमित है, लेकिन अगस्त तक यह दायरा बढ़कर 9.322 किलोमीटर हो जाएगा। इस विस्तार से शहर के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। पुणे से किराए पर आएगी मेट्रो ट्रेन संसाधनों की कमी को देखते हुए PMRC ने पुणे मेट्रो से तीन कोच वाली एक मेट्रो ट्रेन किराए पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी तरह की व्यवस्था वर्तमान मेट...
पैसा लगाओ, सोने की बारिश करा दूंगी! इंदौरी युवती के जाल में फंसे बिहार के कारोबारी, 85 लाख की साइबर ठगी
Bihar, State

पैसा लगाओ, सोने की बारिश करा दूंगी! इंदौरी युवती के जाल में फंसे बिहार के कारोबारी, 85 लाख की साइबर ठगी

मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डिजिटल गोल्ड में निवेश का झांसा देकर इंदौर की एक युवती ने बिहार के दो कारोबारियों से करीब 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई यह दोस्ती देखते-देखते बड़े आर्थिक नुकसान में बदल गई। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर महेश्वर मार्केट का है। यहां के रहने वाले कारोबारी नीलय भारती और उनके मित्र श्याम बाबू सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर निवासी युवती समानता कश्यप ने अपने जाल में फंसाया। युवती ने खुद को गोल्ड-सिल्वर निवेश की विशेषज्ञ बताते हुए डिजिटल गोल्ड में निवेश कराने का भरोसा दिलाया और “पैसे की अच्छी बारिश” का लालच दिया। पुलिस के अनुसार, युवती की बातों में आकर नीलय भारती ने अलग-अलग किस्तों में 82.59 लाख रुपये, जबकि श्याम बाबू सिंह ने 2 लाख रुपये से अधिक की रकम निवेश के नाम पर ट्रांसफर कर दी। यह...
पटना में नहीं रहने दूंगा! दारोगा के परिवार को खुली चुनौती, बेटे को उठाने की धमकी
Bihar, State

पटना में नहीं रहने दूंगा! दारोगा के परिवार को खुली चुनौती, बेटे को उठाने की धमकी

पटना। राजधानी पटना के राजाबाजार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक पुलिस अधिकारी की बेटी के साथ सरेआम बदसलूकी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता बैंक में कार्यरत है और उसका आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उसके साथ गंदी हरकत की, बल्कि विरोध करने आए उसके भाई को भी बेरहमी से पीटा। यह घटना समनपुरा इलाके में हुई। पीड़िता ने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक उसका पीछा कर रहे थे और लगातार उसे परेशान कर रहे थे। गुरुवार को विरोध करने पर आरोपियों ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में खुली धमकी हैरानी की बात यह है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी हमलावरों के हौसले नहीं पस्त हुए। उन्होंने पुलिस के सामने ही युवती के भाई को पीटा और मां-बेटी को पटना से भगा देने या घर से उठा लेने की खुली धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे और डर म...
जनकपुर से कनेक्शन और मुगलिया शासन: समस्तीपुर जिले का ऐतिहासिक सफर
Bihar, State

जनकपुर से कनेक्शन और मुगलिया शासन: समस्तीपुर जिले का ऐतिहासिक सफर

समस्तीपुर। हर शहर की अपनी एक कहानी होती है और समस्तीपुर भी इससे अछूता नहीं है। समय के साथ शहर का स्वरूप बदलता गया और कभी-कभी शहर का नाम भी। समस्तीपुर का प्राचीन नाम सरैसा था। कुछ मान्यताओं के अनुसार इसे प्राचीन समय में सोमवती कहा जाता था, जो धीरे-धीरे बदलकर सोमवस्तीपुर, समवस्तीपुर और अंततः समस्तीपुर बन गया। इतिहास गवाह है कि समस्तीपुर मिथिला के राजा जनक के शासनकाल में उनके नियंत्रण में था। विदेह साम्राज्य के अंत के बाद यह लिच्छवी गणराज्य का हिस्सा बना। इसके बाद यह क्षेत्र मौर्य, शुंग, कण्व और गुप्त साम्राज्यों के अधीन रहा। चीनी यात्रिक ह्वेनसांग के विवरणों के अनुसार यह हर्षवर्धन के साम्राज्य के अंतर्गत भी था। 13वीं सदी में पश्चिम बंगाल के मुसलमान शासक हाजी शम्सुद्दीन इलियास के समय मिथिला और तिरहुत का बंटवारा हुआ। उत्तर में सुगौना क्षेत्र ओईनवार राजाओं के नियंत्रण में था, जबकि दक्षिणी और ...
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ा बदलाव, दिनारा विधायक आलोक सिंह बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
Bihar, State

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ा बदलाव, दिनारा विधायक आलोक सिंह बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान अब समाप्त होने के संकेत दिखा रही है। पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा आज पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनारा से विधायक आलोक सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित कर सकते हैं। पार्टी के भीतर नाराजगी दूर करने और संगठन में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से मौर्य होटल, पटना में दोपहर 1:30 बजे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। चर्चा है कि आलोक सिंह की नियुक्ति संगठन में संतुलन बनाने और आगामी चुनावों के लिए जातीय समीकरण मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता माधव आनंद और आलोक सिंह ने हाल ही में कुशवाहा से मुलाकात कर पार्टी में नेतृत्व की कमान सौंपने पर सहमति बनाई थी। माधव आनंद पहले से ही विधानसभा में विधायक दल के नेता हैं, जबकि कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा पार्टी में सचेतक की ...
आधी आबादी पर भरोसे की लकीर गहरी कर गए नीतीश महिला रोजगार योजना में 2 लाख रुपये देने की घोषणा, विपक्ष की बोलती बंद, प्रशांत किशोर अब राजनीति छोड़ेंगे?
Bihar, State

आधी आबादी पर भरोसे की लकीर गहरी कर गए नीतीश महिला रोजगार योजना में 2 लाख रुपये देने की घोषणा, विपक्ष की बोलती बंद, प्रशांत किशोर अब राजनीति छोड़ेंगे?

पटना। बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को और मजबूत कर दिया है। अब योजना के अंतर्गत पहले दी गई 10 हजार रुपये की राशि के सफल उपयोग पर महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। कैबिनेट की बड़ी घोषणा गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि योजना के लाभार्थी महिलाएं जो पहले दी गई राशि का प्रभावी इस्तेमाल कर लाभकारी व्यवसाय चलाएंगी, उन्हें दो चरणों में यह अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, जो महिला विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और एक बार में 2 लाख रुपये की राशि चाहिएगी, उस पर भी सरकार विचार कर देगी। आधी आबादी के लिए नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य उद्देश्य राज्य की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाना है। वर्ष ...
स्पर्म, डीएनए, गूगल लोकेशन और सीसीटीवी! फिर भी पकड़ में नहीं आ रहा पटना गर्ल्स हॉस्टल का गुनहगार
Bihar, State

स्पर्म, डीएनए, गूगल लोकेशन और सीसीटीवी! फिर भी पकड़ में नहीं आ रहा पटना गर्ल्स हॉस्टल का गुनहगार

पटना। मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। एफएसएल रिपोर्ट में छात्रा के कपड़ों पर स्पर्म मिलने की पुष्टि के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस गंभीर मामले को सुलझाने के लिए 50 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें आईपीएस और सीआईडी के विशेषज्ञ शामिल हैं। 6 संदिग्ध हिरासत में पुलिस ने हॉस्टल संचालक मनीष रंजन (मनीष चंद्रवंशी) और संचालिका नीलम अग्रवाल के करीबी बताए गए 6 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें हॉस्टल के कर्मचारी और मालिक के परिजन शामिल हैं। पुलिस ने मनीष के जहानाबाद स्थित पैतृक आवास पर भी दबिश दी और परिजनों व पड़ोसियों से घटना के दिन उनकी मौजूदगी के बारे में पूछताछ की। छापेमारी के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। 50 की एसआईटी जुटी तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों में...
12-13 ट्रेन से बिहार का नहीं चल रहा काम! बजट से पहले मांझी ने चलाई सियासी रेल, केंद्र से ट्रेनों और जनरल बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग
Bihar, State

12-13 ट्रेन से बिहार का नहीं चल रहा काम! बजट से पहले मांझी ने चलाई सियासी रेल, केंद्र से ट्रेनों और जनरल बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग

पटना। बजट 2026 से पहले केंद्रीय मंत्री और HAM के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बिहार रूट पर चल रही ट्रेनों की कमी को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि दिल्ली और बिहार के बीच केवल 12–13 ट्रेनें चल रही हैं, जो लाखों यात्रियों की बढ़ती संख्या के लिए अपर्याप्त हैं। मांझी ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान महसूस हुआ कि दिल्ली और बिहार के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए मौजूदा ट्रेन सेवा पूरी तरह से नाकाफी है। उन्होंने रेल बजट में अतिरिक्त ट्रेनों और जनरल बोगियों की व्यवस्था करने की सिफारिश की। यात्रियों की भीड़ और आम जनता की परेशानी मांझी ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, “आज दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखा कि बिहार जाने वाली केवल 12–13 ट्रेनें यात्रियों की भारी संख्या को संभालने में असमर्थ...