सीतामढ़ी में एकतरफा प्यार का खूनी खेल: जेल में बंद युवक के भाई ने नाबालिग पर किया चाकू से हमला
सीतामढ़ी (बिहार)।
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एकतरफा प्यार ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। पहले से ही युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद युवक के भाई और अन्य लोगों ने युवती के नाबालिग भाई पर चाकू से हमला कर दिया। नाबालिग फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत है।
तीन माह से युवती को परेशान कर रहा था युवक
घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती की मां ने बताया कि पिछले तीन माह से युवक उसकी पुत्री को लगातार परेशान कर रहा था और घर से उठा लेने की धमकी देता था। युवती के परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया।
पिछले कुछ समय से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने करीब दो माह पूर्व आरोपी युवक को जेल भेज दिया था।
स्कूल से लौटते समय नाबालिग पर हमला
शुक्रवार को नाबालिग पुत्र खेत से शौच करके घर लौट रहा था। ...







