‘काम सरकार का और मानदेय सिर्फ 1910 रुपये’, बिहान योजना की महिलाओं का धरना प्रदर्शन
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एनआरएलएम बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। महिलाएं राजीव गांधी चौक पर बैठकर विभागीय मंत्री से मिलने और अपनी मांगों को मानने की अपील कर रही हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं धरने में शामिल हुई हैं।
महिलाओं की मुख्य शिकायतें:
धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि वे सालों से सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने का काम कर रही हैं, लेकिन बदले में उन्हें उचित मानदेय नहीं मिलता और नौकरी की सुरक्षा भी नहीं है। उनका आरोप है कि सरकार केवल भरोसा देती रही, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।
कम मानदेय में गुजारा मुश्किल:
महिलाओं ने बताया कि उन्हें मासिक मात्र 1910 रुपये का मानदेय मिलता है। इतनी कम राशि में परिवार चलाना तो दूर, काम ...










