दिल्ली में खालिस्तान समर्थित नारे लिखने की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी का माहौल बिगाड़ने की कथित साजिश को दिल्ली पुलिस ने विफल कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में इस साजिश के तार विदेश में बैठे प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े तत्वों तक पहुंचने का दावा किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में ‘प्रो-खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे लिखकर अशांति फैलाने की कोशिश की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कार्रवाई कथित तौर पर संगठन से जुड़े एक व्यक्ति के निर्देश पर की गई थी।
विदेश से जुड़े साजिश के तार
जांच एजेंसियों का दावा है कि यह साजिश कनाडा से संचालित नेटवर्क के जरिए रची गई थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों — बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ — को इस काम के लिए दो लाख रुपये का लालच दिया...









