Tuesday, July 21

Delhi (National Capital Territory)

राजा भैया को बड़ी राहत: दिल्ली कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार
Delhi (National Capital Territory), State

राजा भैया को बड़ी राहत: दिल्ली कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को पत्नी उत्पीड़न के मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को राजा भैया के खिलाफ दायर आरोप पत्र (चार्जशीट) पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि बहुत पुराने आरोपों को आधार बनाकर आपराधिक कानून का उपयोग नहीं किया जा सकता, जब तक हाल के समय में क्रूरता से जुड़ा कोई स्पष्ट कृत्य सामने न आया हो। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि कथित पुरानी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से शिकायतकर्ता को कोई मदद नहीं मिलेगी। कोर्ट ने कहा- समयसीमा के कारण आरोप वैध नहीं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार दिल्ली पुलिस की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 498A (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा विवाहित महिला के साथ क्रूरता) के तहत दायर अंतिम रिपोर्ट पर संज्ञान लेन...
कनॉट प्लेस में कारोबारी की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या, दिल्ली पुलिस ने दो फूड डिलीवरी बॉय किए गिरफ्तार
Delhi (National Capital Territory), State

कनॉट प्लेस में कारोबारी की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या, दिल्ली पुलिस ने दो फूड डिलीवरी बॉय किए गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम इलाके कनॉट प्लेस में एक कारोबारी की बेरहमी से हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कारोबारी को हेलमेट से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह वारदात 3 जनवरी की रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। 17 दिन तक अस्पताल में चला इलाज, 19 जनवरी को हुई मौत पुलिस के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम गुप्ता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह करीब 17 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन इलाज के दौरान 19 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की। तीन आरोपी थे शामिल, एक अब भी फरार दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुल तीन आरोपी ...
पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की कमान सीएम रेखा गुप्ता के हाथ, शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की बनीं अध्यक्ष
Delhi (National Capital Territory), State

पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की कमान सीएम रेखा गुप्ता के हाथ, शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की बनीं अध्यक्ष

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक क्षेत्र पुरानी दिल्ली (शाहजहानाबाद) के पुनर्विकास को अब नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (SRDC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (लोकनिवास) की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुरानी दिल्ली के समग्र पुनर्विकास, विरासत संरक्षण और इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। ‘शाहजहानाबाद सिर्फ इलाका नहीं, दिल्ली की पहचान है’ अध्यक्ष पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पुरानी दिल्ली यानी वॉल्ड सिटी का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव पुनर्जीवित करना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि शाहजहानाबाद केवल एक इलाका नहीं, बल्कि दिल्ली की समृद्ध विरासत और इतिहास की पहचान है। बिजली के तार होंगे अंडरग...
दिल्ली दंगा मामला: सबूत न मिलने पर छह आरोपी बरी, कोर्ट ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली दंगा मामला: सबूत न मिलने पर छह आरोपी बरी, कोर्ट ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। वर्ष 2020 में हुए दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में राजधानी की अदालत ने छह आरोपियों को बड़ी राहत देते हुए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में “बुरी तरह विफल” रहा। साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस पर रिकॉर्ड में हेरफेर करने और “मनगढ़ंत आरोपपत्र” दाखिल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अदालत ने निर्देश दिया कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आदेश की एक प्रति दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेजी जाए। इन छह आरोपियों को किया गया बरी अडिशनल सेशन जज परवीन सिंह ने प्रेम प्रकाश उर्फ काके, इशू गुप्ता, राजकुमार उर्फ शिवान्या, अमित उर्फ अन्नू, राहुल उर्फ गोलू और हरिओम शर्मा को बरी करने का आदेश दिया। अदालत इन पर दंगों के दौरान हिंसक भीड़ का हिस्सा होने के आरोप से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी। 25 फरवरी...
दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, कैबिनेट ने मंजूर किए 242 करोड़
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, कैबिनेट ने मंजूर किए 242 करोड़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी के लाखों परिवारों को बड़ी राहत देते हुए होली और दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को इस योजना की घोषणा करते हुए बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने इसके लिए 242 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक परिवारों को होली और दिवाली के अवसर पर एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार सिलेंडर की कीमत के रूप में लाभार्थियों के खाते में 853 रुपये डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी बधाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना सरकार के चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादे का हिस्सा थी। उन्होंने कहा,"दिल्ली की मेरी बहनों और परिवारों को मैं बधाई देना चाहती हूं। हमने संकल्प पत्र में जो वादा किया था कि होली और दिवाली पर निशुल्क ए...
दिल्ली के तुगलकाबाद में मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी दोस्त की तलाश तेज
Crime, Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली के तुगलकाबाद में मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी दोस्त की तलाश तेज

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में सोमवार दोपहर मामूली विवाद के बाद एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भेज दिया है और हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हिमांशु कुमार चौहान उर्फ अंशु के रूप में हुई है। वह कांगड़ मोहल्ला, तुगलकाबाद में अपने परिवार के साथ रहते थे। हिमांशु की पत्नी और डेढ़ साल का बच्चा है। वह ओखला फेज-1 में एक इंस्टॉलेशन में हाउसकीपिंग का काम करते थे, लेकिन पिछले तीन महीनों से बेरोजगार थे। घटना का विवरण:डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। गोविंदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान नंबर 268 के कमरे के दरवाजे पर हिमांशु खून से लथपथ अवस्था में मिला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन...
दिल्ली: मयूर विहार में डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार
Crime, Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली: मयूर विहार में डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सोमवार रात एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। आचार्य निकेतन क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद तीन नाबालिगों ने 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय अरुण राज को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अरुण राज पटपड़गंज के रहने वाले थे। शुरुआती जांच में पता चला कि उनके गर्दन और सीने पर कई चाकू के घाव थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को देर शाम तक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों नाबालिग बाइक पर आए थे और किसी विवाद के चलते उन्होंने तेजधार हथियार से अरुण पर ताबड़तोड़ हमला किया और फरार हो गए। पहाड़गंज में 14 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार इ...
पीएम मोदी की दूरदर्शी कूटनीति का परिणाम: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सीएम रेखा गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया
Delhi (National Capital Territory), Politics, State

पीएम मोदी की दूरदर्शी कूटनीति का परिणाम: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सीएम रेखा गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते को लेकर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना कर रहे हैं। अमेरिकी टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने के इस निर्णय को आर्थिक साझेदारी में एक बड़ा मील का पत्थर बताया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता का बयानदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई फोन वार्ता के बाद अमेरिका ने भारत पर लगे अतिरिक्त टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया। यह फैसला भारतीय निर्यात और व्यापार को नई रफ्तार देगा। रेखा गुप्ता ने इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शी कूटनीति का एक बड़ा परिणाम बताया और कहा कि यह वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति और मजबूत होते रिश्तों का प्रमाण है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रतिक्रिया योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश): उ...
जेएनयू प्रशासन का सख्त एक्शन: 5 पीएचडी छात्रों को निलंबित, कैंपस में प्रवेश पर भी रोक
Delhi (National Capital Territory), State

जेएनयू प्रशासन का सख्त एक्शन: 5 पीएचडी छात्रों को निलंबित, कैंपस में प्रवेश पर भी रोक

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने पांच पीएचडी छात्रों को दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के चार पदाधिकारी शामिल हैं। छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने 21 नवंबर, 2025 को डॉ. बी.आर. आंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय में प्रवेश द्वार पर लगे ‘चेहरे की पहचान तकनीक’ (FRT) उपकरण में तोड़फोड़ की। निलंबित छात्रों की सूची और जुर्मानानिलंबन पत्र के अनुसार, किझाकूट गोपिका बाबू, अदिति मिश्रा, सुनील यादव, दानिश अली और नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से पूरे कैंपस में प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही, उन पर 20,000-20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। छात्र संघ के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल 19 अन्य छात्रों पर भी 19-19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। छात्र संगठनों का विरोधजेएनयू के तमाम छात्र संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है और इसे छात्रों ...
जेएनयू प्रशासन ने वार्डन्स को दी 48 घंटे की चेतावनी, सभी अवैध निर्माण तुरंत हटाने के निर्देश
Delhi (National Capital Territory), State

जेएनयू प्रशासन ने वार्डन्स को दी 48 घंटे की चेतावनी, सभी अवैध निर्माण तुरंत हटाने के निर्देश

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने वार्डन्स को 48 घंटे के भीतर सभी अवैध स्ट्रक्चर हटाने का निर्देश दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि यह आदेश नहीं माना गया तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला कैसे सामने आयायह कार्रवाई उस समय सामने आई जब एक हॉस्टल वार्डन ने अपने सरकारी आवास के लॉन में घरेलू सहायक के लिए अवैध कमरा बनवाया। छात्रों की शिकायत पर यह मामला उजागर हुआ। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पेरियार हॉस्टल के वार्डन ने प्रशासन की मंजूरी के बिना यह निर्माण कराया था। सर्कुलर में क्या कहा गयाजेएनयू प्रशासन द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कुछ वार्डन ने हॉस्टल परिसर के अंदर और आसपास अनाधिकृत निर्माण गतिविधियां (अस्थायी और स्थायी) की हैं। प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी गतिविधियों से बचें और विश्वविद्यालय ...