दिल्ली में पानी के बिलों पर बड़ा अपडेट: लेट पेमेंट सरचार्ज की नई डेडलाइन 15 अगस्त तक बढ़ाई
नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली सरकार ने पानी के बकाया बिलों के भुगतान के लिए ‘लेट पेमेंट सरचार्ज’ (LPSC) स्कीम की समय-सीमा 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम जन प्रतिनिधियों और RWA की मांग को देखते हुए उठाया गया है।
डोमेस्टिक उपभोक्ताओं को मिलेगी पूरी छूट
मंत्री ने बताया कि जल बोर्ड के सिस्टम में खामियों और स्टाफ की कमी के कारण कई उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं कर पा रहे थे। नई समय-सीमा के तहत डोमेस्टिक श्रेणी के उपभोक्ताओं का बकाया बिलों पर 100% लेट पेमेंट सरचार्ज (ब्याज) माफ किया जाएगा। जल्द ही गैर-घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए भी 100% ब्याज माफी की घोषणा की जाएगी।
उच्च बिल वाले उपभोक्ताओं को किस्तों में भुगतान का मौका
इस योजना के तहत करीब 87,000 ऐसे उपभोक्ता शामिल हैं, जिन...









